Categorized | लखनऊ.

परिक्रमा करते 150 विहिप कार्यकर्ताओं के साथ मौनी स्वामी गिरफ्तार

Posted on 04 September 2013 by admin

फैजाबाद के मिल्कीपुर विधानसभा के अमरगंज से चैरासी कोसी परिक्रमा निकाल रहे मौनी स्वामी सहित 150 विहिप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

edited-parikrma

गोरक्ष प्रान्त बलिया के मौनी बाबा भरतदास, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव व मिल्कीपुर के ब्लाक प्रमुख विनय कुमार सहित महंत दिनेश दास, सन्त लल्लन जी महाराज, ग्राम प्रधान सीयाराम रावत, रामकुमार सहित 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

सन्तों का दूसरा जत्था अमानीगंज पहुँचा, इस जत्थे को अमानीगंज में रोककर पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें स्वामी श्रद्धानन्द, महंत रामअधार दास, लालजी गिरि, गहनागन के पुजारी राकेश तिवारी तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं में काशीराम पाण्डेय, मानीकचन्द, संजय दूबे, रमेश तिवारी आदि शामिल थे।

चैरासी कोसी पद यात्रा मंगलवार को फैजाबाद के अंजरौली चैराहा होते हुये अमरगंज पहुँची थी । सन्तों को देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने अपने घोरे में ले लिया। दो जत्थों में चल रहे सन्तों की गिरफ्तारी हुई। एक जत्थे की गिरफ्तारी अमरगंज में हुई तो दूसरे जत्थे की गिरफ्तारी अमानीगंज बाजार में हुई, लेकिन तीसरा जत्था रूदौली पहुँचने में कामयाब हो गया।

edited-parikrma02

महंत श्रद्धानन्द ने गिरफ्तारी से पूर्व कहा कि देश की आजादी के लिए जहाँ अनेक महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया वहीं श्रीराम जन्मभूमि की रक्षा के लिए लाखों ने भी अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। हम धर्म योद्धा है पीछे हटने वाले नहीं। श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण तक हिन्दू समाज का संघर्ष जारी रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in