Categorized | लखनऊ.

न्याय पाने के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष

Posted on 04 September 2013 by admin

भाजपा समाजिक न्याय मोर्चा उ0प्र0 के पदाधिकारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बहोरन लाल मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी ने सम्बोंधन में कहा कि भाजपा सदैव से ही द्ररिद्र नारायण की उत्थान की अवधारणा पर कार्य करती रही है। इसी संदर्भ में 2001 में सामाजिक न्याय समिति का गठन करके अति पिछड़ों एवं अति दलितों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।

प्रदेश अध्यक्ष बहोरन लाल मौर्य ने अपने सम्बोंधन में कहा कि 2001 में 27 सितम्बर को सदन में सामाजिक न्याय समिति पर अध्यादेश जारी हुआ था इसलिए 27 सितम्बर 2013 को सामाजिक न्याय दिवस मनाये जाने व पार्टी मुख्यालय से राज्यपाल के यहां सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ता न्याय मार्च करते हुए ज्ञापन देने जायेगे। साथ ही सरकार द्वारा धार्मिक आधार पर 30 विभागों में 20 प्रतिशत कार्य का आरक्षण आदेश मुसलमानों को खुश करने हेतु जारी किया गया है। इस आदेश उन्माद बढ़ेगा तथा इसके विरोध में भी ज्ञापन दिया जायेगा।

भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने सम्बोधन में कहा कि देश के आजाद होने के बाद सामाजिक न्याय की व्यवस्था तत्काल संविधान में होना चाहिए था। 2001 में राजनाथ सिंह जी के मुख्यमंत्रित्व काल में सामाजिक न्याय समिति का गठन किया गया किन्तु सपा और बसपा की सरकारों ने उसको लागू नही होने दिया। सामाजिक न्याय पाने के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष किया जायेगा।

अन्य वक्ताओं ने प्रमुख रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जी, प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोविन्द, पूर्व मंत्री उ0प्र0 शासन रामकुमार वर्मा, केशव प्रसाद मौर्य विधायक, सुशील कुमार शाक्य पूर्व विधायक, धर्मपाल सिंह पूर्व मंत्री उ0प्र0 सरकार, प्रकाश पाल संगठन मंत्री, बाबूलाल बलवन्त पूर्व मंत्री उ0प्र0 शासन, हरिनारायण राजभर पूर्व मंत्री उ0प्र0 शासन, रामनारायण साहू पूर्व सांसद राज्यसभा ने सम्बोधित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से रमेश चन्द्र लोधी एड0 प्रदेश महामंत्री, भारत सिंह मौर्य, सुरेश सैनी व रामप्रकाश आर्य, राजेश सचान उपाध्यक्ष, अरविन्द बघेल, नन्द लाल साहू, गीता निषाद प्रदेश मंत्री, विनय शरण गुप्ता सहमीडिया प्रभारी, भागीरथी मौर्य, जय प्रकाश कुशवाहा, अरूण पाल, जगदीश साहू, दिनेश मौर्य, गया लाल वर्मा, उत्तर कुमार मौर्य, मानसिंह गोस्वामी, अरविन्द विश्वकर्मा, यशपाल गोला, गोपालजी पाल आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in