Categorized | लखनऊ.

आम आदमी को न्याय न दे पाने की स्थिति

Posted on 04 September 2013 by admin

राजनीति में कोई किसी पर कृपा नही करता। संगठन मजबूत कर समाजवादी पार्टी की ”गुण्डई, धनबल व बाहुबल के दमपर राजनीति” का जमकर मुकाबला करने को तैयार रहना होगा। सपा सरकार द्वारा आम आदमी को न्याय न दे पाने की स्थिति को उन्होंने गंभीरता से लिया और कहा भाजपा संघर्ष ही नही करेंगी बल्कि अधिवक्ताओं की कमेटी गठित कर न्यायालय स्तर पर लड़ाई लडी जायेगी। उक्त उद्बोधन दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर झांसी आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व उ0प्र0 के प्रभारी श्री अमित शाह ने दूसरे दिन बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक मंे बतौर मुख्य अतिथि दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में संगठनात्मक संरचना लगभग पूर्ण कर ली गयी है। उन्होंने आग्रह किया कि मिशन 2014 ही नही बल्कि मिशन 2017 का लक्ष्य रख अपने-अपने बूथों की संरचना दुरूस्त कर ले। बूथों का वर्गीकरण हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए।

श्री शाह ने विचारधारा को प्राथमिकता देकर कार्य करने पर विशेष बल दिया। वहीं पिछड़े वर्ग के वोट को पहले से कही ज्यादा जोड़ने के लिए पिछड़े वर्ग के लिए तत्परता से संघर्ष करने व पिछड़ांेे की लड़ाई पूर्ण रूप से लड़ने का आह्वान किया। आरक्षण विषय पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि ”महेश का हक महमूद को मिले” यह भाजपा बर्दाश्त नही करेंगी। इसके पूर्व श्री शाह ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई व महारानी झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पाण किया।

बैठक में उ0प्र0 सहप्रभारी सत्येन्द्र कुशवाहा, बुन्देलखण्ड क्षेत्र अध्यक्ष बाबूराम निषाद, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर पाण्डेय, विधायक साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोविंद, विधायक रवि शर्मा, पूर्व सभापति कुॅ मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी चन्द्रभान राय, भैरो प्रसाद मिश्रा, राजेश सिंह, जयदेव पुरोहित, राम रतन कुशवाहा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in