Categorized | लखनऊ.

अल्पसंख्यकों के हितों हेतु खोखले दावे - अनिल दुबे

Posted on 04 September 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने प्रदेष सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हितों हेतु किये जा रहे दावों को खोखला बताते हुये कहा है कि केन्द्र सरकार की एक रिपोर्ट से प्रदेष सरकार का अल्पसख्यक हितैषी होने का दावा  उजागर हो गया है जिसके अनुसार देष के सबसे बड़े राज्य उ0प्र0 में मुस्लिमों की स्थिति प्राथमिक षिक्षा में बहुत ही चिन्ता जनक है और अन्य सभी राज्यों से पीछे है। edited-photo-anil-dubey

श्री दुबे ने आज लखनऊ में जारी बयान में कहा कि प्रदेष में मुस्लिमों की आबादी 18 प्रतिषत से अधिक है और उन मतों के लिए पहले बसपा सरकार और अब सपा सरकार उनके हितों के लिए बड़े बड़े प्रलाप कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कहीं कुछ नजर नहीं आ रहा है। दोनो ही सरकारों ने अल्पसख्यकों को सिर्फ छलने का काम किया और जबकि समाजवादी पार्टी ने तो विधान सभा चुनाव के पूर्व घूम घूम कर अल्पसख्यक मुसलमान के लिए 18 प्रतिषत आरक्षण देने तथा सच्चर कमेंटी की सिफारिषों को हूबहू लागू करने तथा सभी सरकारी योजनाओं, संस्थानों में  आरक्षण देेने की घोषणा की थी परन्तु सरकार बनने के बाद उन पर कोई अमल नहीं किया, केवल दिखावे के तौर पर कुछ योजनाओं में आरक्षण देने की घोषणा कर रस्म अदायगी भर की, वो भी उन योजनाओं में जो केन्द्र सरकार द्वारा संचालित है।

श्री दुबे ने कहा कि अपने आपको मुसलमानों का सच्चा हिमायती कहने वाली सरकार में, प्रदेष में जब मुसलमानों के बच्चे प्राथमिक षिक्षा में ही वांछित है, ऐसे में उनका विकास कैसे होगा मुसलमानों का हितैषी होने का उनका दावा कितना सही है, स्वतः स्पष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यदि अल्पसख्यकों के लिए वास्तव में कुछ करना चाहती हैं तो अपने चुनावी घोषणा पत्र में उल्लिखित बातों को पूरा करे, और पिछड़ों के लिए दिये गये 27 प्रतिषत आरक्षण में मुसलमानों का 8.44 प्रतिषत हिस्सा ही उनको देने की घोषणा करे तथा उनकी बुनियादी षिक्षा के लिए युद्वस्तर पर प्रयास करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in