Categorized | लखनऊ.

बी0एड0 सत्र 2010-11 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि बदली

Posted on 04 February 2010 by admin

परीक्षा का आयोजन अब 5 मई को

लखनऊ - उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ विश्वविद्यालय के अनुरोध पर बी0एड0 शैक्षिक सत्र 2010-11 की प्रवेश परीक्षा की तिथि में परिवर्तन कर दिया है और लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रस्ताव के अनुसार अब संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2010-11 को आगामी 5 मई को आयोजित कराया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए विशेष सचिव उच्च शिक्षा श्री विमल किशोर गुप्ता ने बताया कि पूर्व में यह परीक्षा आगामी 11 अप्रैल को कराये जाने का निर्णय लिया गया था परन्तु लखनऊ विश्वविद्यालय ने गत 21 जनवरी को शासन से 11 अप्रैल को परीक्षा आयोजन के निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हुए 5 मई की तिथि प्रस्तावित की थी। उन्होंने बताया कि शासन ने लखनऊ विश्वविद्यालय के डाक व्यय सम्बन्धी संशोधित प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in