Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में विपक्ष का नकारात्मक व्यवहार

Posted on 04 September 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष पूरी तरह नकारात्मक व्यवहार कर रहा है, समाजवादी पार्टी की सरकार बिना बदले की भावना से विकास के एजेण्डा पर काम कर रही है। प्रदेश के पिछड़ापन को दूर करने का संकल्प लेकर मुख्यमंत्री जी समग्र विकास की परियोजनाओं पर ध्यान दे रहे है। क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने के साथ सामाजिक विषमता से निबटने के लिए वे सतत प्रयासशील है। इस सबके बावजूद विपक्ष को सिर्फ समाजवादी सरकार में कमियां ही नजर आ रही है। कांग्रेस-भाजपा और बसपा की प्रदेश के जनमानस में कोई स्वीकार्यता नहीं बची है। अपने को राष्ट्रीय दल कहने वाले दलों कांग्रेस और भाजपा में तो अब चैथे-पांच वे पायदान की प्रतिद्वंद्विता है जबकि बसपा अपने लूटराज के लिए जनता की निगाहों में गिर गई है। प्रदेश के मतदाताओं ने इसीलिए बसपा को सत्ता से बाहर कर दिया है। इन दलों को इससे सबक लेना चाहिए था कि अपनी किन गलतियों से इन्हें ये दुर्दिन देखने को मिला। अगर उन्होने प्रदेश के विकास में रूचि दिखाई होती तो जनता उन्हें सत्ता से बाहर क्यों करती। समाजवादी पार्टी की सरकार ने चुनावी वायदों की पूर्ति में तेजी से काम किया है अधिकांश वायदे सवा साल पूरा होते-होते पूरे कर दिए गए है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं और मुस्लिमों के साथ किए गए वायदे निभाने में मुख्यमंत्री जी ने देर नहीं की। बिगड़े प्रशासन को पटरी पर लाने में उन्होने अथक प्रयास किया। उनके इन प्रयासों की बदौलत ही अन्य प्रदेशों व देशों के उद्यमी यहां निवेश करने के इच्छुक हो गए हैं। अच्छा होता विपक्षी दल मुख्यमंत्री जी की इस बात के लिए सराहना करते कि उन्होने बाढ़ के आने से पहले ही बाढ़ नियंत्रण और राहत योजनाओं को प्राथमिकता में रखा। लेकिन वे तो निराधार रोना रोते नजर आते हैं। बाढ़ पीडि़़त परिवारों की मदद के लिए 8983 करोड़ रूपए और क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियेां की मरम्मत के लिए 7805 करोड़ रूपए की धनराशि दी। पहली बार बाढ़ में बह जाने वाले गांवों के ग्रामवासियों को आवासीय सुविधा देने के मद में 10 करोड़ रूपए दिए हैं। वर्ष 2013-14 में बाढ़ नियंत्रण कार्यो पर 725 करोड़ रूपए खर्च हो रहे है।। बाढ़ग्रस्त इलाको में चिकित्सा सुविधा, राशन, चारा आदि की व्यवस्था की गई है। बाढ़ के हालात पर कागजी बयानबाज भाजपाइयों और रालोद नेताओं को बाढ़ग्रस्त इलाको की सही स्थिति जाननी चाहिए थी। बाढ़ राहत कार्यो में उनका कोई सहयोग नहीं है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को बाढ़ राहत कार्यो में जुट जाने का निर्देश दे रखा है जबकि मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री ने अफसरों को भी बाढ़ राहत में चूक न होने के कड़े आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले तत्वों के प्रति सख्त रूख अपनाया है और सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिन्हित करने का भी निर्देश दिया हैं। अल्पसंख्यकों का रोना रोनेवाले यह तो बताएं कि उन्होने उनके लिए क्या किया जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार ने उन्हें योजनाओं में 20 प्रतिशत भागीदारी, कब्रिस्तानों की चहारदीवारी निर्माण तथा मुस्लिम लड़कियों को 30 हजार रूपए की अनुदान राशि स्वीकृति की है। स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश की प्रगति की सुई अब पीछे नहीं की जा सकेगी। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में और श्री मुलायम सिंह यादव के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आदर्श प्रदेश बनकर रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in