Categorized | लखनऊ.

सपा के मंत्रियों एवं विधायकों के काले कारनामें ।

Posted on 04 September 2013 by admin

सपा के मंत्रियों एवं विधायकों के काले कारनामों ने जहां समूचे देश में उ0प्र0 को शर्मसार किया वहीं अब उसी नक्शेकदम पर चलते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ महिला कांस्टेबल के साथ किये गये बदसलूकी और शर्मनाक आचरण की घटना ने समाजवादी पार्टी सरकार के कानून व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है। कंाग्रेस पार्टी इस घटना की कड़ी निन्दा करते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध तत्काल सख्त कार्यवाही करने की मांग करती है।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने आज यहां जारी बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के  बाद समय-समय पर कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के प्रति हो रहे  अत्याचार, ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट कराया किन्तु राज्य सरकार नहीं चेती और सपा ने सरकार को विरोधी दलों द्वारा बदनाम किये जाने का आरोप लगाया। जघन्य घटनाएं घटती रहीं किन्तु सरकार के दबाव में थानों में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गयीं। प्रदेश को अराजक  तत्वों के हवाले कर दिया गया।

श्री सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति यह है कि आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रदेश के जिस पुलिस विभाग में महिलाएं ही सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से थाने पर तैनात जिस प्रकार सरकार की नाक के नीचे महिला पुलिसकर्मी के साथ दुवर््यवहार किया गया उससे प्रदेश के अन्य जनपदों की हालत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। किन्तु प्रदेश सरकार ऐसे गंभीर मामले में सख्त कार्यवाही करने के बजाय सिर्फ रस्म अदायगी तक ही सीमित है।

श्री सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। गुण्डों और अराजक तत्वों का बोलबाला है। इतना ही नहीं हत्या, बलात्कार जैसे घृणित अपराध की रोजाना तमाम घटनाएं घटित हो रही हैं और समाचारपत्रों की सुर्खियां बन रही हैं किन्तु सरकार इस पर अंकुश लगाने में विफल है। रोजाना घट रहीं हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती, राहजनी, छेड़छाड़ आदि जघन्य घटनाओं से यह साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी सरकार का शासन और प्रशासन से नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका है।

श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह अविलम्ब प्रदेश में कानून व्यवस्था की नये  सिरे से समीक्षा करें तथा प्रमुख पदों पर ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के अधिकारियों की तैनाती की जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in