Categorized | लखनऊ.

वृद्धावस्था/किसान पेंशन योजना

Posted on 04 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष में वृद्धावस्था/किसान पेंशन योजना के अंतर्गत 81810 लोगांे की पेंशन स्वीकृत की गयी है। पेंशन के सत्यापन के दौरान 11,371 लोगों को अपात्र पाया गया है। प्रदेश में वृद्धावस्था/किसान पेंशन योजना के अंतर्गत 28,478 आवेदन पत्र विचाराधीन हैं, जिनका परीक्षण कराकर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

प्रदेश सरकार की पहल पर वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजना को और अधिक पारदर्शी बनाये जाने के लिए लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। पेंशन योजना के सत्यापन के दौरान 1,01,427 मृत तथा 11,371 अपात्रों के नाम सूची से हटा दिये गये हैं। प्रदेश में इन योजनाओं के अंतर्गत 38 लाख 17 हजार 762 लोगों को पेंशन दी जा रही है।

वृद्धावस्था/किसान पेंशन में इन योजनाओं के अंतर्गत अलीगढ़ मण्डल में 2976 अपात्र/मृतकों को चिन्हित कर सूची से हटाया गया है। इसी प्रकार आगरा मण्डल में 4170, आजमगढ़ मण्डल में 5914, इलाहाबाद मण्डल में 11897, कानपुर मण्डल में 7809, गोरखपुर मण्डल में 8970, चित्रकूटधाम मण्डल में 3967, झांसी मण्डल में 3008, देवीपाटन मण्डल में 8803, फैजाबाद मण्डल में 6517, बरेली मण्डल में 6922, बस्ती मण्डल में 3557, मुरादाबाद मण्डल में 4261, मेरठ मण्डल में 3496, लखनऊ मण्डल में 14166, वाराणसी मण्डल में 10224, मिर्जापुर मण्डल में 2684 तथा सहारनपुर मण्उल में 3457 अपात्र एवं मृतकों को चिन्हित किया गया है। सत्यापन के दौरान सर्वाधिक अपात्र प्रतापगढ़ में 2094 चिन्हित किये गये तथा अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, सीतापुर तथा मुजफ्फरनगर में एक भी अपात्र नहीं पाया गया।

प्रदेश में 28,478 वृद्धावस्था किसान पेंशन के आवेदन पत्र विचाराधीन है। इन आवेदन पत्रों में कुशीनगर जनपद में 3739, गोरखपुर में 722, देवरिया में 275, महाराजगंज में 1013, झांसी में 3711, अम्बेडकर नगर में 6064, बस्ती में 320, सिद्धार्थनगर में 2870, संतकबीरनगर में 462, उन्नाव में 2043, खीरी में 3459, रायबरेली में 3278, तथा हरदोई जनपद में 502 आवेदन पत्र विचाराधीन हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in