Categorized | लखनऊ.

हज यात्रियों की प्रतीक्षा सूची

Posted on 04 September 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आज़म खाँ की अथक कोशिशों से प्रदेश के हज यात्रियों की प्रतीक्षा सूची की क्रम संख्या 1460 से 1499 तक के कुल 40 हज यात्रियों का चयन हो गया है। साथ ही उनकी कोशिशों के चलते ही प्रतीक्षा सूची की क्रमसंख्या 1500 से 1700 तक के हज यात्रियों को भी चयनित किये जाने की पूरी सम्भावना है, क्योंकि इन हज यात्रियों से कहा गया है कि वे अपना मूल पासपोर्ट, फोटोग्राफ एवं अण्डरटेकिंग राज्य हज समिति के कार्यालय में आगामी 07 सितम्बर तक अवश्य जमा कर दें।

इस सम्बन्ध में राज्य हज समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन 40 हज यात्रियों का चयन किया गया है वे अज़ीजि़या कैटेगरी के लिये कुल धनराशि स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया की शाखा के माध्यम से हज कमेटी आॅफ इण्डिया के एकाउण्ट संख्या ष्थ्म्म्ज्ल्च्म्.25ष् में जमा कर उसकी रसीद, मूल पासपोर्ट व अपने दो फोटोग्राफ उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यालय में आगामी 07 सितम्बर तक जरूर जमा कर दें।

प्रतीक्षा सूची से चयनित किये गये 40 हज यात्रियों की सूची तथा प्रतीक्षा सूची की क्रम संख्या 1500 से 1700 तक के हज यात्रियों की भी सूची वेबसाइट  www.uphajcommittee.com पर अपलोड कर दी गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in