Categorized | लखनऊ.

20 प्रतिशत आरक्षण के विरोध में आज पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन

Posted on 04 September 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की समाजवादी सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए विभिन्न योजनाओं मंे 20 प्रतिशत आरक्षण के विरोध में आज पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। edited-bjp_up_dharna_pradarshan_photos_1

प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने बताया कि सभी जिला केन्द्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर मुस्लिम आरक्षण का प्रबल विरोध किया। उन्होंने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में हजारों लोगों ने सहभागिता करके इस फैसले को मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा करार दिया।

डा0 चन्द्र मोहन ने बताया कि प्रदेश व्यापी धरने प्रदर्शन के क्रम में राजधानी लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने किया। भाजपा कार्यकर्ताआंे ने नगर कार्यालय से जीपीआंे तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और ए.सी.एम. प्रथम विनोद कुमार को ज्ञापन सौपा।

प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने मुस्लिम तुष्टिकरण की सारी हदे पार कर दी है। सपा मुस्लिम वोट बैंक हथियाने के चक्कर में पूरे प्रदेश को दंगों की आग में झोकना चाहती है, लेकिन प्रदेश की समझदार जनता सपा सरकार के नापाक मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी।

edited-bjp_up_dharna_pradarshan_photos_10प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश के 30 विभागों में संचालित 85 योजनाओं के क्रियान्वन में मुस्लिम वर्ग को 20 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रदेश की बहुसंख्यक जनता के साथ विश्वासघात किया है। विकास योजनाओं में भेदभाव किया जाना आदर्श राजधर्म की श्रेणी में नही आता। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता को अपने मत के बदले इस प्रकार का व्यवहार पाकर सिवाय हाथ मलने के और कोई चारा नही है। उन्होंने समाजवादी सरकार को आगह करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को नही भूलना चाहिए कि जिस जनता की ताकत के भरोसे वह सत्ता मद में चूर है वही जनता इन्हे ऐसी पटखनी देगी कि फिर वह छल करने योग्य बचेगे ही नही ।

भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोंधित करते हुए कहा कि पीने का पानी, सड़क, अस्पताल, आगंनबाड़ी केन्द्र जैसे मूल भूत आवश्यकताओं में हिन्दु मुस्लिम का भेद करके सपा सरकार ने घृणित पाप किया है।

सांसद योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला ने गोरखपुर में आयोजित धरने का नेतृत्व करते हुए कहा कि प्रदेश की सपा सरकार द्वारा विकास योजनाओं में आरक्षण दिये जाने का विरोध सड़क से लेकर सदन तक किया जायेगा। इस फैसले को लागूू नही होने दिया जायेगा। उन्होंने अपने सम्बोंधन में इसे प्रदेश की जनता के साथ क्रूर मजाक करार दिया। edited-bjp_up_dharna_pradarshan_photos_3

देवरिया में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यदि प्रदेश की जनता को पहले से यह पता होता कि उसे साथ इतना बड़ा छलावा होगा तो शायद यह सरकार ही नही बनती। उन्होंने कहा कि लग रहा है कि अगले चुनाव मे ंसपा को हिन्दु मतों की आवश्यकता ही नही है वह केवल मुस्लिम मतों के सहारे ही चुनाव जीत जायेगी। उन्होंने अपने सम्बोंधन में कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से हिन्दू मुस्लिम के बीच वैमनश्यता के आलावा कुछ नही होगा।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने बताया कि कि मऊ में प्रदेश मंत्री समीर सिंह, लखीमपुर खीरी में अनुपमा जायसवाल व पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, सीतापुर में अनूप गुप्ता, इटावा में सारिता भदौरिया, मथुरा में जिला अध्यक्ष डी0पी0गोयल, बरेली में अध्यक्ष द्वय पुष्पेन्दु शर्मा, राजकुमार शर्मा, गाजियाबाद में जिलाध्यक्ष द्वय अशोक मोगा, अरविन्द भारती, हापुड़ में जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, बुलन्दशहर में सत्यपाल चैहान, उन्नाव में जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत, रायबरेली में जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, बाराबंकी में जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, अम्बेडकरनगर में जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, श्रावस्ती में क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, हरदोई में जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, झांसी में संजीव, रवि शर्मा, अशोक राजपूत, कानपुर देहात राजेन्द्र सिंह चैहान ने नेतृत्व किया।

edited-bjp_up_dharna_pradarshan_photos_2प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने बताया कि लखनऊ में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री मधु मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रूमाना सिद्दीकी, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, त्रिलोक सिंह अधिकारी, अनुराग मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, अवधेश गुप्ता छोटू, श्यामजीत सिंह, संयुक्ता भाटिया, अमित पुरी, दिवाकर सेठ, मान सिंह उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in