Categorized | लखनऊ.

34 जिला सहकारी बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेन्स प्राप्त

Posted on 03 September 2013 by admin

  • जिला सहकारी बैंकों द्वारा चालू वर्ष में माह अगस्त तक 2970 रूपये करोड़ फसली ऋण वितरित

उ0प्र0 कोआपरेटीव बैंक के प्रबंध निदेशक श्री एस0 सी0 द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश के 34 जिला सहकारी बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक से लाईसेन्स प्राप्त हो चुका है। इन जिला सहकारी बैंकों की प्रगति प्रशसनीय रही है। भारतीय रिजर्व बैंक के कठोर मानकों का पालन करते हुए इन जिला सहकारी बैंकों का ब्त्।त् वर्तमान वर्ष में बढ़कर 7 प्रतिशत से अधिक हो गया है, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक की अपेक्षानुसार 7 प्रतिशत ब्त्।त् दिनांक 31.03.2014 तक होना चाहिए था।

श्री द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों द्वारा खरीफ फसल के लिए फसली ऋण वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्य रू0-2970.00 करोड़ की उपलब्धि अगस्त माह में ही प्राप्त कर ली है, जबकि खरीफ फसल की अवधि दिनांक 30.09.2013 तक होती है। वर्ष 2012-13 में जिला सहकारी बैंकों द्वारा रू0-4872.88 करोड़ का फसली ऋण वितरित कर 115 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गयी है। प्रति व्यक्ति ऋण वितरण का औसत 9011.00 रूपये से 12539.00 रूपये हो गया है। इसी क्रम में इन जिला सहकारी बैंकों द्वारा वसूली में नए कीर्तिमान स्थापित किये गये हैं। कुल 68.25 प्रतिशत वसूली करते हुए अब तक के सभी उपलब्ध रिकार्ड टूट चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कृषकों को ऋण ग्रस्तता से उबारने एवं 3 प्रतिशत फसली ऋण वितरण के उद्देश्य से वर्ष 1997 के पूर्व के बकाया ऋणों  के संबंध में एकमुश्त समझौता योजना लागू की गयी है, जो दिनांक 30.10.2013 तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने कहा प्रभावित कृषक एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठा सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in