Categorized | लखनऊ.

भारत की पहली नाईट सफारी परियोजना को 04 वर्ष में अमलीजामा पहनायें-आलोक रंजन

Posted on 03 September 2013 by admin

  • अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त द्वारा नाईट सफारी को विकसित करने हेतु प्राईवेट डेवलपर्स को नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव अनुमोदित

भारत की पहली नाईट सफारी परियोजना को ग्रेटर नोएडा के 250 एकड़ भूमि पर अमली जामा पहनाने हेतु राज्य के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन ने आज अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा की। उन्होने परियोजना को स्वरूप देने के लिए 04 वर्ष का समय निर्धारित करते हुए आज प्रथम चरण मेें वित्तीय कन्सलटेन्ट के नियुक्ति सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए टर्मस आफॅ रेफरेन्स को भी स्वीकृति प्रदान की है। उन्होने ग्रेटर नोएडा एथारिटी से कहा कि अगले चार वर्षों में नाईट सफारी को अमलीजामा पहनाते हुए उसे जनता के लिए उपलब्ध करायें। उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा में 250 एकड़ में विकसित किए जाने वाली प्रस्तावित नाईट सफारी मुख्यमंत्री उ0प्र0 की महत्वकांक्षी परियोजना है। यह परियोजना भारत में प्रथम एवं विश्व में चैथे नम्बर पर मानी जा रही है। इस परियोजना को मूर्तरूप देने के लिए चयनित विश्व प्रसिद्ध कं0 डध्े ठमतदंतक भ्ंततपेवद - तिमपदके च्अजण् स्जक ने ग्रेटर नोएडा के अलावा सिंगापुर, चीन, थाईलैण्ड में नाईट सफारी विकसित किए हैं। ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित नाईट सफारी, आगरा भ्रमण करने वाले पर्यटकों एवं एन0सी0आर0 रीजन में निवास करने वालों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगा। इस परियोजना को भारत में यमुना एक्सप्रेस वे के साथ लगे ग्रेटर नोएडा में स्थापित किए जाने हेतु वर्ष 2005 मंे ठमतदंतक भ्ंततपेवद - तिमपदके च्अजण् स्जक द्वारा डी0पी0आर0 (विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को अंतिम रूप दिया गया एवं दिनांक 09.8.2007 को नाईट सफारी की डी0पी0आर0 को केन्द्रीय चिडि़याघर प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित किया गया है। गत वर्ष 2012 में मुख्य सचिव द्वारा नाईट सफारी परियोजना को क्रियान्वित किए जाने का निर्णय लिया गया, जिसके बाद विगत 20 अगस्त को कैबिनेट द्वारा परियोजना को मंजूरी दी गई। इसी क्रम में परियोजना के क्रियान्वयन हेतु प्रथम चरण में वित्तीय कन्सलटेन्ट को नियुक्त करने और ज्मतउे व ित्ममितमदबम को अनुमोदित किये जाने का प्रस्ताव आज गे्रटर नोएडा एथारिटी द्वारा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए श्री रंजन ने परियोजना तीव्र गति से क्रियान्वयन हेतु प्राईवेट डेवलपर्स को नियुक्त किए जाने के निर्देश ग्रेटर नोएडा एथारिटी को दिए। उन्होने तकनीकी कन्सलटेण्ट द्वारा परियोजना का विस्तृत डिजाईन तैयार किए जाने के निर्देश दिए ताकि स्थल पर योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ हो सके। परियोजना के मास्टर प्लान को केन्द्रीय चिडि़याघर प्राधिकरण से अनुमोदित कराने एवं म्दअपतवदउमदज ब्समंतंदबम प्राप्त करने हेतु ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को श्री रंजन ने निर्देशित किया। उन्होने परियोजना की विस्तृत डिजायन तैयार हो जाने के बाद स्थल पर निर्माण हेतु लगभग 04 वर्ष का समय निर्धारित किया और कड़े निर्देश दिए कि पूरी परियोजना को निर्धारित समय पर कार्यरूप दिया जाय। बैठक में प्रमुख सचिव, उद्योग श्री एस0पी0 सिंह, महानिदेशक पर्यटन श्री संजीव सरन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा श्री रमा रमण, महा प्रबन्धक प्लानिंग गेटर नोएडा श्रीमती लीनू सहगल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in