Categorized | लखनऊ.

ईद मिलन समारोह में खादी एवं ग्राम उद्योग राज्यमंत्री का अभिनन्दन

Posted on 03 September 2013 by admin

  • वर्तमान सरकार अल्पसंख्यकों की तरक्की के लिये कटिबद्ध -हाजी रियाज अहमद

उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा है कि अल्पसंख्यकों की तरक्की और विकास के लिए वर्तमान सरकार कटिबद्ध है। इसी क्रम में शीघ्र ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में एजुकेशन हब बनाया जायेगा, जिससे अल्पसंख्यकों को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

ये उद्गार श्री रियाज अहमद ने गत दिवस आलमबाग में आयोजित ईद मिलन समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने मुसलमानों की शिक्षा के लिए कुछ नहीं किया। वर्तमान सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये कई योजनाएँ संचालित कर रही है। अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को भी लैपटाप बांटे जा रहे हैं। लड़कियों को उच्च शिक्षा अथवा शादी के लिए तीस हजार रुपये दिये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सभी योजनाओं में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी अल्पसंख्यकों को देने का भी निर्णय लिया गया है।

इससे पूर्व श्री फरहद मियाँ (गद्दी नशीन दादा मियाँ), डाॅ0 अशोक बाजपेयी,  श्री देवेन्द्र सिंह, हाजी रईस अहमद आदि ने खादी ग्राम उद्योग राज्यमंत्री का स्वागत एवं माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in