Categorized | लखनऊ.

प्रसिद्ध न्यूरो साइक्याट्रिस डा0 आर0के0 ठुकराल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Posted on 29 August 2013 by admin

प्रसिद्ध न्यूरो साइक्याट्रिस डा0 आर0के0 ठुकराल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने बताया कि मूलतः लखनऊ के रहने वाले डा0 आर0के0ठुकराल चिकित्सा क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित पुरूस्कारों से पुरस्कृत किये जा चुके है। डा0 ठुकराल ने सदस्यता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवप्रताप शुक्ला के समक्ष ग्रहण किया।   edited-bjp_up_party_joining_photo_6
डा0 ठुकराल ओमनी केयर हाउस, सहारा हाॅस्पिटल, नोवा हाॅस्पिटल उ0प्र0 में न्यूरो मनोरोग में विशेषज्ञ के रूप में एवं नशामुक्ति की समस्या के निदान के क्षेत्र में संचालित 16 सेटेलाइट केन्द्रों का संचालन करते है। डा0 ठुकराल कई अनुसंधान एवं दवा परिक्षण के कार्यो से जुडे रहे है। डा0 ठुकराल कई देश-विदेशी की प्रतिष्ठित संस्थाओं से भी जुडे है।
डा0 ठुकराल चिकित्सा क्षेत्र के अतिरिक्त सामाजिक, आध्यात्मिक एवं हिन्दुत्व से सम्बंधित विषयों पर कई लेख भी लिख चुके है। डा0 ठुकराल द्वारा संचालित स्वामी दिव्यास्त्र विश्वात्मभाव-विश्वबन्धुत्व चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्य किये जा रहे है।
सदस्यता ग्रहण के समय उपस्थित प्रमुख लोगों में मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, सहमीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, साकेत सिंह सोनू आदि रहे।

edited-bjp_up_party_joining_photo_5
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in