Categorized | लखनऊ.

हृदय रोग संस्थान कानपुर में गरीब परिवारों के व्यक्तियों को निःशुल्क उपचार

Posted on 29 August 2013 by admin

हृदय रोग संस्थान कानपुर में हृदय रोग से ग्रसित गरीब परिवारों के व्यक्तियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
यह जानकारी निदेशक एल0पी0एस0 इंस्टीट्यूट आॅफ कार्डियोलाॅजी कानपुर के प्रोफेसर विनय कृष्ण ने देते हुए बताया कि हृदय रोग संस्थान कानपुर में असाध्य हृदय रोग से ग्रसित पात्र गरीब व्यक्तियों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि निःशुल्क इलाज हेतु बी0पी0एल0 कार्डधारक, बी0पी0एल0 सूची के सदस्य, सवा तीन एकड़ तक की जोत वाले किसान एवं 35000 रुपये वार्षिक से कम आय वाले गरीब परिवार के व्यक्ति पात्र हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय मेडिकल कालेजों, चिकित्सकीय संस्थानों एवं चिकित्सा विश्वविद्यालयों में असाध्य रोगों से ग्रसित गरीबों को निःशुल्क उपचार संबंधी नियमावली प्रख्यावित कर दी गयी है जिसके क्रम में हृदय रोग संस्थान कानपुर में गरीबों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in