Categorized | लखनऊ.

बरेली शहर में ऐतिहासिक तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलांे के सौन्दर्यीकरण व लैण्डस्केपिंग कराये जाने के निर्देश

Posted on 29 August 2013 by admin

प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने बरेली शहर में स्थित ऐतिहासिक तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलांे के व्यापक सौन्दर्यीकरण व लैण्डस्केपिंग कराये जाने के निर्देश बरेली के नगर आयुक्त श्री उमेश प्रताप सिंह को दिये।
श्री आज़म खाँ आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में इस संबंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बरेली में स्थित ऐतिहासिक शहीदी कुआँ, हाफि़ज रहमत खाँ का मक़बरा तथा जेल के बाहर स्थित नवाब ख़ान बहादुर की कब्र के इर्द-गिर्द सौन्दर्यीकरण कराये जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों की मरम्मत आदि कराने के लिये यदि भारतीय पुरातत्व विभाग की अनुमति लेनी हो तो वह भी ले ली जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि इन कार्यों पर होने वाले खर्च का इस्टीमेट जल्द-अज़-जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाये ताकि इसके लिये धन की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने इस स्थलों पर हुये अतिक्रमण को तत्काल हटाये जाने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये।
बैठक में मौजूद आॅवला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष से भी श्री खाँ ने कहा कि वे भी आॅवला नगर पालिका में स्थित ऐतिहासिक स्थलों का सौन्दर्यीकरण करायें और स्थलों से अतिक्रमण भी हटायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in