Categorized | Latest news, लखनऊ.

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की

Posted on 29 August 2013 by admin

edited-skb_0077

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी तथा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज सायं रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस मौके पर पुलिस माॅडर्न स्कूल के बच्चों और अन्य सांस्कृतिक दलों ने अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने कुछ देर रुक कर इन कार्यक्रमों का आनन्द लिया तथा उन्हें सराहा भी। edited-skb_0082
इस अवसर पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र बाजपेयी, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, मुख्यमंत्री के परामर्शी श्री आमोद कुमार सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 पुलिस दूरसंचार मुख्यालय महानगर, लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित एक अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने इस कार्यक्रम का भी शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा भजनों का आनन्द लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

edited-skb_0074

edited-press-5x102

edited-press-5x12

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in