Categorized | लखनऊ.

संतों की गिरफ्तारी के विरोध में विहिप का प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

Posted on 28 August 2013 by admin

  • चोरासी कोसी परिक्रमा के अन्दर कोई भी इस्लामिक सेंटर मंजूर नहीं- विहिप

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संतों की गिरफ्तारी और चैरासी कोसी परिक्रमा पर पाबंदी के विरोध में सोमवार को प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन किया।
उप्र में मेरठ, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, इलाहाबाद और गोरखपुर सहित सूबे के सभी जिला केन्द्रों पर विहिप कार्यकर्ताओं ने संतों की गिरफतारी के विरेाध में जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। इस दौरान लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तार किए गए संतों और विहिप नेताओं की रिहाई की मांग की।
राजधानी लखनऊ स्थित कलेक्ट्रेट पर आयोजित धरने में पहुँचे विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश ने कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा चोरासी कोसी परिक्रमा के अन्दर कोई भी इस्लामिक सेंटर नहीं बनने दिया जायेगा।
उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अभी भी समय है कि संसद के अन्दर मानसून सत्र में बिल लाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे।
चैरासी कोसी परिक्रमा के बारे में उन्होंने कहा कि यह केवल पूज्य संतों की ही परिक्रमा थी। इस परिक्रमा में देश के 40 प्रान्तों के संतों का एक-एक दिन का कार्यक्रम था। जिसमें 150 से 200 संतों को शामिल होना था।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस परिक्रमा का उद्देश्य इस चैरासी कोस क्षेत्र में यात्रा के माध्यम से समाज में जागरण करना था। सरकार द्वारा परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाये जाने से देशव्यापी समाज जागरण का कार्य हुआ है।  इसमें शामिल होने के लिए जनता का आहवान नहीं किया गया था। इसलिए इसमें लोगों के भाग लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक राजेश पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार देश द्रोहियों के संरक्षण में चल रही है। सरकार को राष्ट्रभक्तों एवं राष्ट्रद्रोहियों की पहचान नहीं है। उन्होंने बताया कि संतों और धर्माचार्यों को पुलिस जगह-जगह गिरफ्तार कर रही है। इसके विरोध में विहिप पूरे देश में धरना प्रदर्शन कर रही है।
लखनऊ में आयोजित धरने में प्रमुख रूप से विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री रास बिहारी, प्रान्त मंत्री राम सेवक शर्मा, लोक भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री बृजेन्द्रपाल सिंह, संघ के प्रान्त प्रचारक संजय, विभाग प्रचारक अमरनाथ सहित भारी संख्या में विहिप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in