Categorized | लखनऊ.

क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा अपनी पार्टी की विधायिका साध्वी सावित्री बाई फूले (वि0स0 बल्हा) बहराइच की गिरफ्तारी की घोर निन्दा

Posted on 28 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा अपनी पार्टी की विधायिका साध्वी सावित्री बाई फूले (वि0स0 बल्हा) बहराइच को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा था। जिनसे मिलने अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, अक्षयवरलाल गौड़, सुरेश्वर सिंह, चन्द्रभान सिंह संचित, परसुराम कुशवाहा, हरिश्चन्द्र गुप्ता, रामराज वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार किये गये। जिला प्रशासन बहराइच ने इन लोगों को गिरफ्तार कर जिला जेल में बंद कर दिया। इस तानाशाही रवाइया से क्षुब्ध होकर क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने इस तरीके की गिरफ्तारी की घोर निन्दा की।  निम्न जिलों में भी गिरफ्तारियां की गयी।
अम्बेडकरनगर में ओम प्रकाश सिंह, मनोज गुप्ता, जगनन्नाथ गुप्ता, शिवजीत वर्मा एवं प्रमुख 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार किये गये। फैजाबाद जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, पूर्व विधायक लल्लू सिंह, रामचन्द्र यादव विधायक व भारी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। हरदोई  माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, अविराम सिंह, मदन पाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, मीनू सिंह, राजबहादुर सिंह, सौरभ प्रताप सिंह, हरनाम सिंह, सुरजीत सिंह आदि को गिरफ्तार किया गया।बलरामपर/गोण्डा  मंे भी सैकड़ों कार्यकर्ताआंे को गिरफ्तार किया गया।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, राजेश कटियार, अतुल दीक्षित, महामंत्री भिखारी सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, मंत्री विजय प्रताप सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, क्षेत्रीय प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रदीप भार्गव आदि ने गिरफ्तारी की घोर निन्दा की।
यह जानकारी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in