Categorized | लखनऊ.

जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश

Posted on 28 August 2013 by admin

प्रदेश के बैंकों से समन्वय कर लाभार्थियों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाया जाये, जिससे निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति समय से की जा सके। जिला प्रशासन से समन्वय कर बैंक देयों की वसूली की कार्यवाही भी सुनिश्चित कराई जाये।
यह निर्देश विशेष सचिव एवं निदेशक, संस्थागत वित्त (बैंकिंग) श्री शिव सिंह यादव ने आज यहां बापू भवन सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं मंे ऋण जमानुपात, वार्षिक ऋण योजना, बैंक वित्त पोषित योजनाओं तथा सामाजिक सुरक्षा समूह बीमा योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की बिन्दुवार गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी विभाग द्वारा संचालित योजनाआंे का निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करें। उन्हांेंने योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए समयबद्ध रूप से इनकी माॅनीटरिंग करने तथा जनपद मंे जिलाधिकारी एवं मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा किये जाने के निर्देश दिये।
श्री यादव ने विभाग का टोल फ्री नम्बर तथा जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी रखने तथा कौशल विकास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में 35 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। अतः प्रत्येक इच्छुक एवं पात्र किसान को प्राथमिकता पर किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराये जायें। बैठक मंे निदेशालय के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ जनपद एवं मण्डल स्तर के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in