Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश को अशांति और सांप्रदायिकता की ज्वाला में झुलसाने की साजिश

Posted on 26 August 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश को अशांति और सांप्रदायिकता की ज्वाला में झुलसाने की साजिशों को आम जनता ने स्वयं असफल कर विकास और कानून के राज के प्रति अपनी आस्था जता दी है। इसके लिए अयोध्या और प्रदेश की जनता को भी बधाई दी जानी चाहिए कि उसने विहिप.भाजपा की असमय शुरू की गई परिक्रमा से अपने को अलग रखा और न तो उसका समर्थन किया और नहीं उसमें शामिल हुई। साधु संतो की एक बड़ी संख्या ने भी सांप्रदायिक ताकतों का मोहरा बनने से इंकार कर दिया।  विहिप की परिक्रमा को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने भी धार्मिक और परंपरागत मानने से इंकार कर दिया है और इस पर रोक हटाने संबंधी याचिका निरस्त कर दी है। इसके बाद भी परिक्रमा जारी रखने की जिद पूरी तरह से कानून की
अवहेलना है। भाजपा ने विहिप के साथ अपने को जोड़कर संविधान का भी अपमान किया है। सांप्रदायिकता को  बढ़ावा देकर सामाजिक तानाबाना को भी नष्ट करने का अपराध किया है।  जनता ने पांच वर्षो के बसपा राज में हर क्षेत्र में प्रदेश की बर्बादी होती देखी है। अपराध और लूट का बाजार गर्म होने से देश.दुनिया  तक में उत्तर प्रदेश की बदनामी हुई। श्री मुलायम सिंह यादव की रहनुमाई में समाजवादी पार्टी ने बसपा के विकास और भ्रष्टाचार विरोधी आचरण के खिलाफ संघर्ष किया। समाजवादी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश
के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जो तत्व प्रदेश की प्रगति में अवरोध पैदा करने की साजिशें रच रहे हैए उनकेा अपने मंसूबों में कतई सफल नहीं होने दिया जाएगा।   यह आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस का रूख विहिप.भाजपा की इस नई साजिश के प्रति स्पष्ट नहीं है। सांप्रदायिकता के हथकंडो का विरोध करने में कांग्रेस की विफलता जाहिर है। श्री मुलायम सिंह यादव ने बाबरी मस्जिद बचाई थी जबकि उसके ध्वंस के समय कांग्रेस ही केन्द्र सरकार में थी। समाजवादी पार्टी में ही सांप्रदायिक ताकतों को रोकने की कूबत है और उसी के चलते दिल्ली में यूपीए की सरकार बन पाई है। कांग्रेस को इतिहास के वे क्षण नहीं भूलने चाहिए। समाजवादी पार्टी धर्मनिरपेक्षता और विकास की पक्षधर है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश को विकास का नया एजेण्डा देते हुए सामाजिक न्याय की शक्तियों के सशक्तीकरण का भी काम किया हैं। सामाजिक विषमता और क्षेत्रीय असंतुलन की समाप्ति के लिए नई योजनाएं प्रारम्भ की है। नौजवानोंए किसानोंए मुस्लिमों और महिलाओं की शैक्षिकए सामाजिक तथा आर्थिक प्रगति के लिए कई कदम उठाए हैं। जो विकास विरोधी ताकतें हैंए वही प्रदेश की प्रगति में रोड़ा अटकाने की साजिशें कर रही हैए जनता इनसे निबटना बहुत अच्छी तरह जानती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in