Categorized | लखनऊ.

विहिप सोमवार को देशभर में करेगी विरोध प्रदर्शन

Posted on 26 August 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चैरासी कोसी परिक्रमा पर लगे प्रतिबंध और साधु-संतों की गिरफ्तारी के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद सोमवार को देश भर के जिला केन्द्रों पर धरना-प्रदर्शन करेगी।  edited-101_0272

रविवार को अयोध्या से चैरासी कोसी परिक्रमा निकालने के लिये निकले संतों और विहिप के बड़े नेताओं को गिरफ्तार करने के बाद विहिप ने अब सरकार से दो-दो हाथ करने का मन बनाया है।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश शर्मा ने बताया कि संतों और धर्माचार्यों को पुलिस जगह-जगह गिरफ्तार कर रही है। इसके विरोध में विहिप सोमवार को पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर में भी होगा और उसके बाद देश के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन देकर उनसे अनुरोध किया जायेगा कि देश में हिन्दुओं को कुचला जा रहा है।

  • विहिप के बड़े नेता हिरासत में,सिंघल को भेजा गया उन्नाव

विश्व हिन्दू परिषद की आज से शुरू हुई ८४ कोसी परिक्रमा पर प्रशासन का पहरा सख्त है। राम नगरी अयोध्या को पुलिस छावनी में तब्दील कर विहिप के बड़े नेताओं को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया। परिक्रमा में शामिल होने अयोध्या जा रहे अशोक सिंघल को लखनऊ हवाई अड्डे पर रोक कर उन्हें पक्षी विहार उन्नाव भेज दिया गया है और उनके साथ दिल्ली से आये स्वामी राम भद्राचार्य को विष्णु लोक कालोनी कृष्णानगर थाने में पुलिस हिरासत में रखा गया है।  edited-ashok-singhal
इसके अलावा अयोध्या में विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या, भाजपा के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती, रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास और वर्तमान विधायक रामचंद्र यादव को पुलिस ने सुबह ही गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही विहिप व भाजपा के कई नेता नजरबंद किए गए हैं। edited-singhal-02

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in