Categorized | लखनऊ.

इस बार केन्द्र में जुगाड़ और जोड़-तोड़ की नही स्पष्ट जनादेश की सरकार बनेगी - मुख्तार अब्बास नकवी

Posted on 26 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केन्द्रीय चुनाव प्रबंधन कार्यक्रम एवं समन्वय के अध्यक्ष श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस बार केन्द्र में जुगाड़ और जोड़-तोड़ की नही स्पष्ट जनादेश की भाजपा सरकार बनेगी। edited-bjp_up_shri_naqvi_ji_press_photo8_24aug_13
श्री नकवी ने कहा कि देश आज कांगे्रस और उनके साथियों के कुशासन से मुक्ति चाहता है और चाहता है कि भाजपा के नेतृत्व में सुशासन का युग पुनः शुरू हो, आज देश के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है, वह है ”भाजपा लाओ भ्रष्टाचार भगाओ” इस काम को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को कोई कसर नही छोड़नी चाहिए।
श्री नकवी ने आज कहा कि मैने यहां प्रदेश चुनाव प्रबंधन की टीम के साथ भी बैठक की एवं सभी लोकसभा सीटों के सीटवार तैयारियों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की टी.आर.पी. क्या है ”तेल-रूपया-प्याज”? हर चीज बुरी तरह कांगे्रस के करप्शन और कुशासन की भेंट चढ़ गई है। इस नकारात्मक टी.आर.पी. के भरोसे कांगे्रस के कुशासन का शो अब और नही चल सकता।
श्री नकवी ने कहा कि आज डालर के डंक से देश की अर्थव्यवस्था कोमा में चली गई है। चीन के चक्रव्यूह और पाकिस्तान के पाखण्ड के चलते राष्ट्रीय सुरक्षा की गम्भीर चुनौती खड़ी हो गई है। देश लोकतंत्रिक इतिहास के सब से संकट भरे समय से दो चार हो रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण कांग्रेस की जन धन की लूट और घोटालो को छूट है। आज देश आर्थिक उदारवाद से उधारवाद के रास्ते पर खड़ा हो गया है।
श्री नकवी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने अपने भारत दौरे के दौरान कहा था कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था बहुत खराब हो गई है। प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह से हम अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक करने की सलाह लेते है। उन्हे गुरू मानते है। प्रधानमंत्री ने ऐसी कौन सी सलाह दी कि रूपया कंगाल और डालर मालामाल हो गया है और गुरू की सलाह से अमेरिका गुरूघंटाल बन गया।
श्री नकवी ने कहा कि हम समाज के सभी वर्गो के विश्वास और समर्थन से केन्द्र में सरकार बनाएंगे। सबका साथ सबका विकास और तुष्टीकरण किसी का नही सशक्तिकरण सबका के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे। edited-bjp_up_shri_naqvi_ji_press_photo10_24aug_13
भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों के विश्वास पर हमे खरा उतरना है। इस काम के लिए हम बूथ स्तर की चाक-चैबन्द व्यवस्था करेंगे। भाजपा के साथ ”जन बल” है और कंाग्रेस एवं उनके कुछ साथियों के साथ धन बल है।
श्री नकवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा कांग्रेस के साथ मिलकर आग के साथ खेल रही है। चैरासी कोसी परिक्रमा पर असंवैधानिक, अलोकतंत्रिक प्रतिबंध कांगे्रस सपा के खतरनाक विघटनकारी साजिश का हिस्सा है। धार्मिक कार्यक्रमों का समय संत तय करते है सरकारे नहीं। यह कौन सी धर्मनिर्पेक्षता का राजनैतिक कानून है कि धार्मिक कार्यक्रमों-आयोजनों का मुर्हूरत कांगे्रस-सपा सरकारे तय करने लगी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in