Categorized | लखनऊ.

विहिप कार्यकर्ताओं की फासिस्ट मनोवृत्ति का नग्न प्रदर्शन

Posted on 26 August 2013 by admin

edited-25-08-bसमाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर विहिप कार्यकर्ताओं ने आज हमलाकर जो तोड़फोड़ की है वह इस संगठन की फासिस्ट मनोवृत्ति का नग्न प्रदर्शन है। यह हमला करके विहिप ने जता दिया है कि वह न तो लोकतंत्र में विश्वास रखती है और नहीं संविधान के प्रति सम्मान भावना है। विहिप अराजक तत्वों का जमावड़ा है और वह अपनी तानाशाही सब पर लादनी चाहती है।
समाजवादी पार्टी विहिप जैसे सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ प्रारम्भ से ही संधर्ष करती आई है। उसका विश्वास लोकतंत्र समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता में है। इसलिए समाजवादी पार्टी समाज में जहर बोने वाले तत्वों से दबनेवाली नहीं है। कानून के साथ खिलवाड़ कहीं भी, किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा। केन्द्र सरकार द्वारा विघटनकारी तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

edited-25-08

edited-25-08-f

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in