Categorized | लखनऊ.

ग्रामीण पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता मिशन परियोजना पर कार्यशाला का आयोजन

Posted on 26 August 2013 by admin

  • आपसी समन्वय स्थापित कर अधिकारी परियोजना पर करे काम  -सचिव आर0 के0 ओझा

उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास के राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन द्वारा विश्व बैंक परियोजना के जिलों के संबंधित अधिकारियों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता ग्राम्य विकास सचिव श्री आर0 के0 ओझा0 ने की। कार्यशाला में प्रदेश के पूर्वी अंचल के 10 जिलों के लिए प्रस्तावित ग्रामीण पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता परियोजना के मूलभूत सिद्धांतों व घटकों, परियोजना में विभिन्न विभागों, पंचायतों तथा संगठनों की भूमिका एवं आपसी समन्वय तथा पहले बैच में ली जाने वाली योजनाओं के संबंध में प्रस्तुति एवं चर्चा की गयी।
कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे, ग्राम्य विकास सचिव, श्री आर0 के0 ओझा ने प्रस्तावित परियोजना में जिला स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने आयें हुए जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता एवं उ0 प्र0 जल निगम के उपस्थित अधिकारियों से आपस में समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने को सरकार द्वारा प्रस्तावित कार्य योजना पर गम्भीरता से काम करने के लिए कहा। कार्यशाला में प्रस्तावित परियोजना हेतु गठित राज्य परियोजना प्रबंध इकाई के विषय विशेषज्ञों ने अधिकारियों की परियोजना संबंधी जिज्ञासाओं व आशंकाओं का समाधान भी किया।
कार्यशाला में प्रदेश के पूर्वी अंचल के 10 जिलों गोण्डा, बस्ती, बहराइच, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, गाजीपुर, बलिया, इलाहाबाद, सोनाभद्र के जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता, उत्तर प्रदेश जल निगम उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त पंचायतीराज विभाग, उ0 प्र0 के संयुक्त निदेशक श्री एस0 सी0 चंदोला तथा उ0 प्र0 जल निगम के संयुक्त निदेशक श्री आर0 एम0 त्रिपाठी के साथ-साथ राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के वित्तीय सलाहकार डाॅ0 महेश चन्द्र पाण्डेय व अन्य अधिकारियों ने भी कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in