Categorized | लखनऊ.

लखनऊ जनपद के समस्त विभागों में ओ0बी0सी0 को नौकरियों में मिली भागीदारी तथा सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा

Posted on 26 August 2013 by admin

  • ओ0बी0सी0 कार्मिकों की अधूरी जानकारी देने वाले विभागों के उच्चाधिकारियों को 15 दिन के अन्दर आयोग को समस्त जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश
  • वर्तमान सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जाय -राम आसरे विश्वकर्मा

उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, अल्पसंख्यकों एवं दलितों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक रूप से आगे बढ़ाने तथा इनके विकास के लिए कटिबद्ध है। वर्तमान सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए समस्त अधिकारी अपनी कार्य संस्कृति में सुधार लाकर ईमानदारी से कार्य करे।
यह निर्देश अध्यक्ष, उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने आज यहां विकास भवन सभागार में लखनऊ जनपद के समस्त विभागों में अन्य पिछड़ा वर्ग को सरकारी नौकरियों में अनुमन्य आरक्षण के तहत प्रतिनिधित्व तथा सामाजिक क्षेत्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिये। उन्होंने जनपद के समस्त विभागों में क,ख,ग,घ श्रेणी में नियुक्त पिछड़ा वर्ग के कार्मिकों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। अधूरी जानकारी देने वाले विभागों के उच्चाधिकारियों को 15 दिन के अन्दर आयोग को समस्त जानकारी देने के निर्देश उन्होंने दिये।
श्री विश्वकर्मा ने उ0प्र0 एस0आर0डी0सी0 के क्षेत्रीय प्रबंधक, ऊर्जा विभाग के अधिशासी अभियन्ता, आर0टी0ओ0 लखनऊ, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक आदि उच्चाधिकारियों के अनुपस्थित होने पर मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ को इसका संज्ञान लेने के निर्देश दिये। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए संचालित योजनाओं मंे छात्रवृत्ति वितरण एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का शत-प्रतिशत भुगतान न करने पर इसका सत्यापन कराकर एक माह के भीतर सही रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी तथा गंभीर बीमारी के लिए अनुदान योजना, विधवा एवं वृद्धा पेंशन योजना के सही संचालन की जानकारी ली। उन्होंने अति पिछड़ी जातियों के पुश्तैनी रोजगार को बढ़ाने के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप इनको पट्टा देने में सक्रियता लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
समीक्षा बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री दीप सिंह पाल, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री जुगल किशोर, मुख्य विकास अधिकारी श्री उदय वीर सिंह यादव के साथ जनपद के समस्त विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in