Categorized | लखनऊ.

सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना में प्रगति शून्य पाये जाने पर अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्य मंत्री नाराज प्रमुख सचिव को लक्ष्य पूरा कराने के निर्देश

Posted on 26 August 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय कुमार मिश्र ने डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना तथा रिमोट ग्राम विद्युतीकरण योजना के अन्तर्गत वर्ष 2013-14 में अब तक एक भी सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना न किए जाने पर गहरा असन्तोष व्यक्त करते हुए प्रमुख सचिव को सख्त निर्देश दिए कि इन कार्यों की प्रगति में तेजी लाना सुनिश्चित करायें
श्री मिश्र आज यहां यूपीनेडा मुख्यालय में नेडा द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुःख की बात है कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होने के बावजूद डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत चयनित ग्रामों में वर्ष 2013-14 में 24842 सोलर स्ट्रीट लाइट संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक एक भी सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना नहीं हो सकी है। अधिकारी केवल कार्य योजना तैयार करने तक ही सीमित हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह रिमोट ग्राम विद्युतीकरण कार्यक्रम की प्रगति भी शून्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही लक्ष्य नहीं है।
प्रत्येक जनपद में सोलर संयंत्रों के सर्विस सेंटर संचालित न किये जाने के संबंध में घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री मिश्र ने सोलर संयंत्रों के सुचार व्यवस्था हेतु प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रत्येक जनपद से आई0टी0आई0 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का सत्र न चलाये जाने के संबंध में भी असन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने नेडा में कार्यरत समस्त कार्मिकों की ज्येष्ठता सूची को अंतिम रूप दिये जाने एवं समयमान वेतनमान दिये जाने तथा समय से डी0पी0सी0 कराये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये। उन्होंने मृतक आश्रित के

लंबित प्रकरणों में हुए अतिशय विलम्ब एवं कार्मिकों को प्रत्येक वर्ष दी जाने वाली वार्षिक वेतनवृद्धि न दिये जाने पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये।
श्री मिश्र ने कस्तूरबा गाॅधी विद्यालयों में सोलर वाटर हीटर संयंत्र को स्थापित किये जाने में विलम्ब हेतु विभागीय अधिकारियों का फटकार लगायी। उन्होंने स्थापित संयंत्रों की क्रियाशीलता हेतु इण्टरैक्टिव वायस रिस्पांस सिस्टम (आई0वी0आर0एस0) को क्रियाशील कराये जाने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत श्री जीवेश नन्दन, निदेशक नेडा श्री आर पी अरोड़ा के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in