Categorized | लखनऊ.

डिस्कवरी किड्स चैनल ने अपना पहला जन्मदिन हरदोई, के बच्चों के साथ मनाया

Posted on 24 August 2013 by admin

  • चैनल पूरे भारत के 10 बच्चों के लिए बेहद खास बर्थडे पार्टियों का आयोजन कर रहा है

अगस्त माह में डिस्कवरी किड्स भारत में अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है और अपने सभी युवा दर्शकों को अपने पसंदीदा किरदारों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए आमंत्रित करता है। चैनल ने 12 अगस्त को हरदोई के शुभंग की जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया जिसकी उम्र 4 साल है। edited-surendra

शुभंग उन 10 सौभाग्यशाली बच्चों में से एक है जिनकी जन्मदिन की पार्टी का पूरा आयोजन डिस्कवरी किड्स कर रहा है। चैनल ने 4 से 11 साल के ऐसे बच्चों को डिस्कवरी किड्स बर्थडे कांटैस्ट में हिस्सा लेने के लिए न्यौता दिया था जिनका जन्म अगस्त महीने में हुआ हो, और इसके लिए उन्हें अपने विवरण चैनल के पास भेजने थे। इसके बाद इन प्रतिभागियों को डिस्कवरी किड्स की तरफ से एक अनोखा कोड मिला जिसे उन्होंने अपने मित्रों के साथ शेयर किया। जिन सौभाग्यशाली बच्चों ने अधिकतम वोट हासिल किए, उन्होंने डिस्कवरी किड्स द्वारा आयोजित अपनी बर्थडे पार्टी का ईनाम जीता।

डिस्कवरी किड्स ऐसी बर्थडे पार्टियों को कई शहरों में आयोजित करेगा जिनमें दिल्ली, मुम्बई, आगरा और मदुरई शामिल हैं। डिस्कवरी किड्स के टिनटिन, सैली और ट्रांसफाॅरमर्स प्राइम जैसे लोकप्रिय चरित्र इस आयोजन को बच्चों के लिए एक बेहद यादगार जश्न का रूप देंगे।

राहुल जौहरी, सीनियर वाइस प्रैजि़डैंट और जनरल मैनेजर - साउथ एशिया एंड हैड आॅफ़ रेवेन्यु, पैन-रीजनल एड सेल्स एंड साउथईस्ट एशिया, डिस्कवरी नैटवक्र्स एशिया-पैसिफि़क ने कहा, ‘हमें पूरे भारत से डिस्कवरी किड्स बर्थडे कांटैस्ट को लेकर जो जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है वह पूरे देश में इस चैनल की लोकप्रियता का एक सबूत है। हम बच्चों के साथ डिस्कवरी किड्स का पहला जन्मदिन मनाने को लेकर, और हमारे युवा दर्शकों के साथ और ज्यादा मजबूत रिश्ता बनाने के सिलसिले में बहुत रोमांचित हैं।’

अपने पहले साल में डिस्कवरी किड्स ने रोमांचक अनुभव प्रस्तुत किए हैं, उत्सुकता को बढ़ावा दिया है और भारत के लाखों बच्चों की कल्पनाओं को उड़ान दी है। चैनल ने मनोरंजन और समझ को बढ़ाने वाली विषय-वस्तु के साथ एक कमाल का प्रदर्शन किया है। डिस्कवरी किड्स ने एक सुरक्षित मंच मुहैया करा कर बच्चों के साथ एक खास रिश्ता बनाया है और माता-पिताओं का विश्वास भी हासिल किया है कि वे इस मंच पर भरोसा कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in