Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री का प्रदेश के विकास पर ध्यान केंन्द्रित

Posted on 24 August 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के विकास पर अपना ध्यान केंन्द्रित कर रखा हैं। सड़क, अस्पताल, पुल, बिजली और षिक्षा की तमाम योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है। चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदे किए गए थे उनको पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। पिछली बसपा सरकार में सरकारी खजाना की लूट हुई। जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार विकास के एजेण्डा पर चल रही है। जनता की गाढ़ी कमाई की लूट बंद हो गई है और अब अनुत्पादक मदों पर व्यय पर भी रोक लगी हुई है। लोकतंत्र में जनादेश और जनाकांक्षाओं का सम्मान होता हैं। जनता ने भारी बहुमत के साथ सत्ता पर समाजवादी पार्टी को बिठाया है। ऐसे में विपक्ष को रचनात्मक विरोध का सहारा लेना चाहिए। परन्तु उत्तर प्रदेश में विपक्ष उलटी हवा बहा रहा हैं। वह विरोध के लिए विरोध की राजनीति कर रहा है। इससे प्रदेश की विकास प्रक्रिया प्रभावित होनेवाली नहीं है। कैसी बिडम्बना है कि प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल ने समस्त लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं परम्पराओं को तोड़ते हुए समाजवादी पार्टी सरकार के सत्ता में आने के पहले दिन से ही प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने का हल्ला मचाने और राश्ट्रपति राज लगाने की गुहार लगानी शुरू कर दी है। भाजपा और कांग्रेस ने भी प्रदेश में विकास विरोधी गतिविधियां शुरू कर दी है। अशांति भड़काने की साजिशें शुरू हो गई है।
समाजवादी पार्टी के विकास रथ की प्रगति में बाधा डालने के लिए एक ओर आरएसएस, भाजपा, और विहिप जहाॅ सांप्रदायिकता का उन्माद फैला रहे है वही कांग्रेस अनर्गल और निराधार आरोपों के साथ बसपा-भाजपा के सुर में ही सुर मिला रही है। कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत से ही 6 दिसम्बर,1992 को बाबरी मस्जिद गिरी थी। आज भी वही उन्मादकारी स्थिति देखने को मिल रही है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव समाज के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केन्द्रित किए हुए है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुस्लिमों की दशा दलितों से बदतर है। वे सामाजिक, शैक्षिक तथा शासकीय सभी क्षेत्रों में पिछड़े हैं। मुख्यमंत्री जी ने मुस्लिमों को विभिन्न योजनाओं में 20 प्रतिशत भागीदारी देकर सामाजिक असंतुलन को दूर करने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। यह सामाजिक न्याय का सिंद्धात है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और सभी विषमताओं के खिलाफ संघर्ष का संकल्प कर रखा है। धर्मनिरपेक्षता के लिए उसकी प्रतिबद्धता स्वयंसिद्ध है। जो अराजक तत्व कानून से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगें, ऐसी स्थिति में सरकार कानून-व्यवस्था कायम के लिए कदम उठायेगी ही। प्रदेश की शांति व्यवस्था में खलल बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। मुख्यमंत्री जी कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश में अब विकास विरोधी, सांप्रदायिक तत्वों एवं भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in