Categorized | लखनऊ.

वृद्ध एवं विपन्न कलाकार मासिक पेंशन हेतु आवेदन 16 सितम्बर तक भरें

Posted on 23 August 2013 by admin

संस्कृति निदेशालय द्वारा ऐसे ख्याति प्राप्त कलाकार जिन्होंने सम्बन्धित कला विधा/क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों तक कला प्रदर्शन किया हो तथा जिनकी आयु 60 वर्ष से कम न हो तथा आय 24 हजार रूपये प्रति वर्ष से अधिक न हो (आय का प्रमाण-तहसीलदार द्वारा प्रमाणित होना चाहिए तथा आयु के प्रमाण पत्र हेतु हाईस्कूल का प्रमाण पत्र या मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र मान्य होगा) ऐसे वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों को दो हजार रूपये प्रतिमाह मासिक पंेशन प्रदान की जायेगी। निदेशालय द्वारा निर्धारित आवेदन प्रपत्र पर वांछित सूचनाएं स्पष्ट रूप से अंकित कर आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ जिले के संस्कृति विभाग के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र प्रभारी/जिलाधिकारी से संस्तुति कराकर संस्कृति निदेशालय उ0प्र0, नवम् तल, जवाहर भवन लखनऊ में जमा किये जायेंगे। आवेदन पत्र का प्रारूप बेबसाइट http:#upculture.up.nic.in/संस्कृति निदेशालय, जवाहर भवन लखनऊ/क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र आगरा से उपलब्ध होंगे, तथा आवेदन पत्र भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2013 है। विशेष जानकारी/विवरण हेतु संस्कृति निदेशालय लखनऊ से व्यक्तिगत अथवा फोन नं0 0522-2286609,2286538 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in