Categorized | लखनऊ.

भवन निर्माण की तकनीकी की दुनियां में नई शुरूआत

Posted on 23 August 2013 by admin

कल सायं 4.00 बजे डाॅ. के.एल. गर्ग वोकेशनल ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट व सेन्ट गोबिन जिपराॅक्स ने भवन निर्माण की तकनीकी की दुनियां में एक नई शुरूआत की।  इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री अभिषेक मिश्रा जी, राज्य मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश शासन का इन्स्टीट्यूट के संस्थापक अध्यक्ष
श्री एस.के. गर्ग जी ने उनका फूलों से स्वागत किया व उनके द्वारा फीता कटवाकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।  यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश में पहली बार एक ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। edited-dsc_0192

इस तकनीक द्वारा प्रदेश के दिग्भ्रमित, कम पढ़े लिखे ग्रामीण बेरोजगार नवयुवकों को एक नई दिशा मिलेगी जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

तकनीकी विशेषताएं: -

इस तकनीक द्वारा फाॅल्स सीलिंग व ड्राई वाॅल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।  उक्त तकनीक का प्रयोग अभी केवल भारत के मेट्रो शहरों में ही उपलब्ध है। यह तकनीक पर्यावरण के अनुकूल है व इसके प्रयोग से भवन की लागत कम आती है व एक सामान्य भवन बनने में लगने वाले समय से 50 प्रतिशत समय की बचत होती है।  इस तकनीक में जो ड्राई वाॅल पार्टीशन लाइट वेट, क्रेक फ्री, डस्ट फ्री, साउण्ड इन्सूलेशन जैसी कई विशेषताएं हैं।

इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय व अन्य गणमान्य महानुभावों को इन्स्टीट्यूट के अध्यक्ष श्री एस.के. गर्ग जी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सेन्ट गोबिन जिपराॅक्स के प्रबन्ध निदेशक वी. सुब्रमन्यनन, एल. एण्ड टी. के क्षेत्रीय निदेशक कर्नल एन.बी. सक्सेना, स्किल मिशन उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव श्री विकास गोथलवाल व उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव श्री शैलेष कृष्णा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अन्त में इन्स्टीट्यूट के अध्यक्ष श्री एस.के. गर्ग ने उपस्थित सभी आगुन्तकों, मुख्य अतिथि महोदय का कार्यक्रम में पधारने हेतु धन्यवाद दिया।  कार्यक्रम का समापन हाई-टी के साथ सम्पन्न हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in