Categorized | लखनऊ.

30 अगस्त 2013 को भाजपा का मुस्लिम तुष्टीकरण के विरोध में धरना/प्रदर्शन

Posted on 23 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी की अध्यक्षता में अवध क्षेत्र की बैठक सम्पन्न हुयी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने जिलाध्यक्षों/लोकसभा प्रभारियों से भी संगठन मजबूत करने का आग्रह किया।
क्षेत्रीय मार्ग दर्शक ओम प्रकाश सिंह ने 31 अगस्त 2013 तक समस्त बूथ कमेटियां गठित करने को मजबूत एवं जनाधार वाले तथा समाज के सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व करने वाले कार्यकर्ताओं के समायोजन करने पर जोर दिया ।
30 अगस्त 2013 को मुस्लिम तुष्टीकरण एवं 35 विभागों में मुसलमानों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने के विरोध में जिला मुख्यालयों पर भारी संख्या  में धरना एवं प्रदर्शन व जिला प्रशासन को ज्ञापन देने का भी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ।
अवध क्षेत्र की बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी शिव प्रताप शुक्ला, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी, उपाध्यक्ष मान सिंह, अतुल दीक्षित, महामंत्री भिखारी सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप भार्गव सहित जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, लोकसभा प्रभारी एवं सभी संगठनमंत्री गण भी उपस्थित थंे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in