Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का ऐतिहासिक कदम

Posted on 22 August 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने राज्य सरकार द्वारा संचालित 30 विभागों की 85 योजनाओं में अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता तथा सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। यह किसी का तुष्टीकरण नहीं बल्कि समाज के पिछड़ों और वंचितों को विशेष अवसर देने के डा0 राम मनोहर लोहिया के सिद्धांत को अमली जामा पहनाने का भी प्रयास है।  इसके लिए सम्पूर्ण अल्पसंख्यक समाज मुख्यमंत्री के प्रति विशेषकर कृतज्ञ है।
केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने सच्चर कमेटी बनाई थी जिसने अपनी रिपोर्ट में माना था कि मुस्लिमों की हालत दलितों से भी बदतर है। उन्हें नौकरियों और शिक्षा संस्थानों में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाता है। राज्य में अल्पसंख्यक आबादी 19Û33 प्रतिशत है। सरकारी सेवाओं में इनकी भागीदारी नगण्य है। श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में मुस्लिमों को सरकारी नौकरियों में पर्याप्त स्थान देने के लिए पुलिस-पीएसी में सिपाही की भर्ती तथा उर्दू अनुवादकों एवं शिक्षकों की नियुक्तियां की थी। इस तरह उन्होने उर्दू को भी रोजी-रोटी से जोड़ा था। कांग्रेस और बसपा ने अपने शासनकाल में मुस्लिमों का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक की तरह ही किया। भाजपा का तो मुस्लिम विरोध जगजाहिर है।
प्रदेश का विकास तभी सम्भव है जब इसके हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहे। समाज के सभी वर्ग समृद्धशाली हों तभी प्रदेश की प्रगति की गारंटी होगी। इसलिए मुख्यमंत्री जी ने यह जरूरी समझा कि मुस्लिमों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक पिछड़ेपन को देखते हुए उन्हें भी अन्य वर्गो की तरह सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाए। मुस्लिम पिछड़े रहे तो समाज में विषमता भी बनी रहेगी। मुस्लिम समुदाय को अपनी जनसंख्या के अनुपात में बहुत कम मिल रहा है। समाजवादी पार्टी हमेशा से उनके लिए भी विकास और सम्मान से जीने के अवसर दिए जाने की पक्षधर रही हैं।
सच तो यह है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए श्री अखिलेश यादव ने जो एजेण्डा बनाया है उसका लाभ वर्गो, जातियों एवं संप्रदायों तक ही सीमित नहीं है वरन यह लाभ सभी को मिलना है। हां, जो पिछड़े, गरीब एवं वंचित है उन्हें कुछ रियायतें देना तो संवैधानिक एवं मानवीय जरूरत है। किसान, नौजवान, मुसलमान और महिलाओं के हित में उत्तर प्रदेश में तमाम योजनाएं शुरू की गई है। समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक संबंधी ताजे निर्णय का इसीलिए व्यापक स्वागत हुआ है।
आज रक्षाबंधन के पर्व पर 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में सैकड़ों महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी। इनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी थी जिन्होने राखी बांधने के साथ अल्पसंख्यको को योजनाओं में 20 फीसदी आरक्षण देने के कैबिनेट के निर्णय की सराहना की और इसके लिए मुख्यमंत्री का शुक्रिया भी अदा किया। मुख्यमंत्री जी को कल से इस संबंध में मुस्लिम भाइयों से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in