Categorized | लखनऊ.

आयोग ने पिछड़ा वर्ग में शामिल करने संबंधी प्रत्यावेदनों पर पाँच जातियों की सुनवाई

Posted on 22 August 2013 by admin

  • ओ0बी0सी0 श्रेणी में जातियों को शामिल करने के लिए  22 व 23 अगस्त को होगी सुनवाई
  • हरिद्वारी वैश्य, जागा समुदाय (मुस्लिम), गोरिया, हिन्दू भांट-भट्ट, अयोध्यावासी वैश्व जातियाँ सुनवाई के लिए हों उपस्थित

उत्तर प्रदेश के अन्य पिछड़े वर्ग की सूची में कई जातियों एवं उपजातियांे को शामिल करने व हटाने संबंधी प्रत्यावेदनों पर उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यालय कक्ष में आयोग द्वारा सुनवाई जारी है। आज दूसरे दिन ओड़ क्षत्रिय राजपूत, कमलापुरी वैश्य, उमर बनिया, अग्रहरि वैश्य एवं माहौर वैश्य जातियों को ओ0बी0सी0 की सूची में शामिल करने के लिए सुनवाई हुई।
आयोग के अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने बताया कि आयोग की सात सदस्यीय पीठ ने इन पांचों जातियों के संबंध में पक्ष व विपक्ष के मतों को सुना तथा इनके द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि आयोग ने अभी इन जातियों की सुनवाई के बारे में कोई फैसला नहीं सुनाया है बल्कि इस संबंध में अभी सुनवाई जारी है। उन्होंने बताया कि इन सभी जातियों को अपने-अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए दो माह का समय दिया गया है इसके पश्चात इस संबंध में जातियों की सुनवाई पुनः की जायेगी। सुनवाई के दौरान इन सभी पांचों जातियों के प्रतिनिधियों ने अपने सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनैतिक पिछड़ेपन का हवाला देते हुये आयोग से पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने के लिए जोरदार अपील की।

इस दौरान सात सदस्यीय पीठ में अध्यक्ष के अतिरिक्त, उपाध्यक्ष श्री दीप सिंह पाल एवं श्री राज नारायण बिन्द के साथ सदस्य श्री शंकर लोधी, श्री अभय सिंह नायक, श्री बृजराज सैनी व श्री अनिल यादव उपस्थित थे।
श्री विश्वकर्मा ने बताया कि 22 अगस्त को जातियों की सुनवाई के लिए सात सदस्यीय पीठ में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अतिरिक्त सदस्य श्री रिछपाल सिंह, श्रीमती कंचन कन्नौजिया, श्रीमती निर्मला यादव व श्री अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में हरिद्धारी वैश्य, जागा समुदाय (मुस्लिम) की प्रारम्भिक सुनवाई तथा गोरिया जाति, हिन्दू भांट-भट्ट व अयोध्यावासी वैश्व की आयोग में अन्तिम सुनवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in