Categorized | लखनऊ.

गाजीपुर में बालिकाओं हेतु बालीबाॅल के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा -नारद राय

Posted on 22 August 2013 by admin

  • प्रदेश के सभी छात्रावासों में शुद्ध पानी की सप्लाई हेतु आर0ओ0 सिस्टम लगाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के खेल-कूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री नारद राय ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद गाजीपुर में नये स्टेडियम की स्थापना हेतु राजकीय स्थान की भूमि के उपलब्धता को अतिशीघ्र सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खेल विभाग को भूमि हस्तानान्तरित किये जाने का प्रस्ताव राजस्व विभाग में लम्बे समय से लम्बित है। इसे शीघ्र राजस्व विभाग से पैरवी कर निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये।
श्री नारद राय ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद गाजीपुर में बालीबाॅल के लिए बालिकाओं हेतु नये छात्रावास के निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित किया जाये। उन्होंने कहा कि बालीबाल में अधिकतर खिलाड़ी पूर्वांचल से ही आते हैं, जबकि बालीबाल का एकमात्र स्टेडियम आगरा में है, जिसे खिलाडि़यों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। श्री राय ने ने कहा कि वाराणसी के तरण काल के जीर्णोद्धार के लिए नया एस्टीमेट बनाकर शीघ्र ही प्रस्तुत किया जाये। उन्होंने बलिया के स्टेडियम का भी मरम्मत तथा निर्माणा कार्यों को शीघ्र करवाने के निर्देश दिये।
खेल कूद मंत्री ने प्रदेश के सभी स्टेडियम एवं छात्रावासों में शुद्ध पानी की सप्लाई हेतु नये आर0ओ0 सिस्टम लगाने के निर्देश खेल विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले छात्रों/छात्राओं को नास्ते में अंकुरित चने, केला आदि फल दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश मंे खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायें। श्री राय ने खेल विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की देख-रेख के लिए टेक्निकल सेल की स्थापना के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस सेल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव खेल कूद, विशेष सचिव निदेशक, महानिदेशक युवा कल्याण, उप निदेशक खेल कूद विभाग तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in