Categorized | लखनऊ.

वित्तीय रूप से कमजोर 17 मण्डी समितियों के 01 करोड़ रू0 से ऊपर के 23 विकास कार्य स्वीकृत

Posted on 22 August 2013 by admin

  • रू0 32 करोड़ की परियोजनाओं को कृषि उत्पादन आयुक्त का अनुमोदन

राज्य में वित्तीय रूप से कमजोर 17 मण्डी समितियों द्वारा प्रस्तावित रू0 1.00 करोड़ से अधिक लागत की 23 परियोजनाओं को केन्द्रीय मण्डी निधि (सेस) से स्वीकृत किये जाने के प्रस्ताव को कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने आज अनुमोदित किया। उन्होने केन्द्रीय मण्डी निधि (सेस) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लगभग 32 करोड़ की 23 परियोजनाओं को संचालित किए जाने की मंजूरी दी।
श्री आलोक रंजन ने कहा कि प्रस्तावित सभी कार्य सम्पर्क मार्गो के हैं और सभी कार्य 01 करोड़ से ऊपर के हैं, जिनके निर्माण से किसानों और मण्डी समितियों से जुड़े अन्य व्यवसायियों को आवश्यक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इसलिए मण्डी नियमावली के नियम 128-सी के प्राविधानों का प्रयोग करते हुए वित्तीय रूप से 17 कमजोर मण्डियों द्वारा सड़क निर्माण के 23 प्रस्तावों को अनुमोदित किया जा रहा है। वित्तीय रूप से कमजोर बहराइच, कुरारा (हमीरपुर), सैदपुर (गाजीपुर), इटावा, जसवन्त नगर (इटावा), कन्नौज, बेवर (मैनपुरी), मैनपुरी, शिकोहाबाद, सिरसागंज, फिरोजाबाद (फिरोजाबाद जनपद), मुरादाबाद, बहजोई, सम्भल (संभल), दिबियापुर (औरैया), उझानी (बदायूं), आवागढ़ (फिरोजाबाद) मण्डियों के सड़क निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। कुल 66.16 कि0मी0 सड़कों को निर्माण किया जायेगा और इस पर लगभग 32 करोड़ रूपये अनुमोदित किया गया।
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिया है कि अनुमोदित कार्यो के लिए स्वीकृत धनराशि का नियमानुसार उपयोग करते हुए निर्धारित अवधि में कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराया जाये। उन्होने आगाह किया है कि गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता न किया जाय।
बैठक में प्रमुख सचिव, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार, उ0प्र0 शासन सुश्री जूथिका पाटणकर, विशेष सचिव, वित्त डा0 सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं डा0 अनूप यादव, निदेशक, मण्डी परिषद एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in