Categorized | लखनऊ.

देश में आन्तरिक एवं वाह्य सुरक्षा का खतरा- दत्तात्रेय होसबोले

Posted on 22 August 2013 by admin

edited-dsc_8283 देश में आन्तरिक एवं वाह्य सुरक्षा का खतरा विद्यमान है। देश को आजाद हुए लेकिन हम अपने का असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पाकिस्तान सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।  सीमा पर सैनिकों के सिर काटे जा रहे हैं। कब से रो रहे हैं और कितने साल तक रोते रहेंगे। भारत का नेतृत्व इसका माकूल जवाब देने में अक्षम है।
यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कही। वे मंगलवार को सरस्वती कुंज निरालानगर में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश के अन्दर सुरक्षा की समस्या है लेकिन भय या दहशत उत्पन्न करने के बजाए समाज के अन्दर जागृति लानी पडे़गी।  edited-dsc_8247
उन्होंने कहा कि भारत एक राष्ट्र,एक जन एवं एक संस्कृति है। उत्तर से दक्षिण,पूर्व से पश्चिम भारत एक राष्ट्र है। यह हर समय अनुभव में आता है। उत्तराखण्ड की त्रासदी पर पूरे देश से संवेदना का एक ज्वार उठा।
श्री होसबोले ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। समाज की विविधता को देखेंगे तो आनन्द आयेगा। यह विविधता हमारे देश की एकता के लिए बाधक नहीं है लेकिन जाति,पंथ,सम्प्रदाय में बाँट कर देखेंगे तो देश बँट जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते  हुए उद्योगपति एवं समाजसेवी  अनिल गुप्ता ने कहा कि उद्योग के माध्यम से जो कुछ देश हित में कर सकता हूँ करूँगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की वर्तमान परिस्थितियां हमंे उद्वेलित कर रही हैं। हम अपने को राष्ट्र के प्रति समर्पित मानते हैं लेकिन आज से यह भाव कई गुना बढ़ गया है।
इस अवसर पर संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य ओमप्रकाश, क्षेत्र प्रचारक शिव नारायण, प्रान्त संघचालक प्रभुनारायण श्रीवास्तव, प्रान्त प्रचारक संजय, विभाग संघचालक जय कृष्ण सिन्हा,विभाग कार्यवाह प्रशान्त भाटिया एवं विभाग प्रचारक अमरनाथ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

edited-dsc_8214

edited-dsc_8231

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in