Categorized | लखनऊ.

प्यारे लाल का निधन

Posted on 19 August 2013 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के कर्मचारी स्व0 प्यारे लाल की लम्बी बीमारी के बाद आज अचानक निधन हो जाने पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री सहित सभी पदाधिकारियों एवं प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय के सभी कर्मचारीगणों ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुख को सहन करने हेतु शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि स्व0 प्यारे लाल कई दशक तक उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में तृतीय श्रेणी के रूप में पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पार्टी की सेवा की।
स्व0 प्यारे लाल के निधन पर प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में पूर्व एमएलसी श्री  हरीश बाजपेयी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोकसभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक एवं जोनल प्रभारी श्री भगौती चैधरी एवं कोआर्डिनेटर श्री वीरेन्द्र चैधरी, प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान, श्री जीशान हैदर, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री प्रमोद सिंह एवं चै0 सत्यवीर सिंह, श्री विजय सक्सेना सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in