Categorized | लखनऊ.

वरिष्ठ नेता एवं सांसद योगी आदित्यनाथ कानपुर में गिरफ्तार

Posted on 19 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने जलाभिषेक के लिए झांसी जा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद योगी आदित्यनाथ को कानपुर में गिरफ्तार किये जाने की कड़े शब्दों में निन्दा की। उन्होने कहा संत और जनप्रतिनिधि योगी आदित्यनाथ को भगवान शंकर पर जलाभिषेक करने के लिए जाने से रोकना अखिलेश सरकार की सांप्रदायिक और मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति का परिचायक है।
डा0 बाजपेयी ने कहा झांसी में जलाभिषेक करने से योगी आदित्यनाथ को रोकने के बजाय बेहतर होता कि अखिलेश सरकार मंदिर में जलाभिषेक कराने की उचित व्यवस्था करती। उन्होंने कहा भाजपा सांसद को जलाभिषेक करने से रोकना सरकार का निन्दनीय कृत्य है। जिसकी जितनी भत्र्सना की जाये कम है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने जनता से आग्रह किया कि वे सांसद की गिरफ्तारी के कारणों को समझते हुए अखिलेश सरकार की मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट बैंक की लालच वाली नीतियों को समझे। साथ ही बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहंुचाने के खिलाफ वक्त आने पर अखिलेश सरकार से बदला लेने को तैयार रहे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने अयोध्या में चैरासी कोसी परिक्रमा पर अखिलेश सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने पर हैरानी जताते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से भेंट कर परिक्रमा की अनुमति देने का आग्रह किया था। भेंटवार्ता के दौरान हुए विचार विर्मश में विवादित बिन्दुओं का समाधान भी किया गया था। जिस पर अखिलेश सरकार ने अनुकूल कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन लगता है कि भ्रामक तथ्यों के आधार पर सरकार ने संत समाज व विहिप नेताओं के आग्रह को दरकिनार करते हुए अनुमति न देने का निर्णय लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आग्रह किया कि वे अपने निर्णय पर स्वस्थय मन से पुर्नविचार करते हुए परिक्रमा के लिए अनुमति देने का काम करें। अन्यथा सरकार को जनाक्रोश के रूप मे इसका परिणाम भुगतना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in