Categorized | लखनऊ.

हिन्दू महासभा की मजबूती के लिये कार्यकर्ता कमर कस लें-काशीनाथ

Posted on 19 August 2013 by admin

  • पार्टी का प्रान्तीय अधिवेशन फतेहपुर में आयोजित, भाजपा को लिया आड़े हाथों

अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष काशी नाथ ने पार्टी की मजबूती और सक्रियता बढ़ाने के लिये कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुये कहा है कि हिन्दुत्व की राजनीति के नाम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश की हिन्दु जनता को बरगलाने का काम कर रही है। आज यहां फतेहपुर में आयोजित हिन्दू महासभा के प्रान्तीय अधिवेशन में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ के नाम पर सर्वसम्मति की मुहर लगने के बाद उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हिन्दुत्व की छवि रखने वाले नरेन्द्र मोदी को आगे लाकर भाजपा कुछ सीटों को बढ़ाकर सत्ता में आने का सपना देख रही है, उन्होंने दावा किया कि यही भाजपा मोदी के नाम पर बढ़त दर्ज करने के बाद सत्ता के लिये मोदी को ही दरकिनार कर गैर हिन्दुत्ववादी चेहरे को प्रधानमंत्री बनाने के नाम पर अन्य राजनैतिक दलों से समझौता करने से नहीं हिचकेगी, इसके लिये देश के हिन्दु जनता को भाजपा का पिछला इतिहास झांक कर देख लेना चाहिए। भारतीय राजनीति में हिन्दु महासभा के अलावा अन्य किसी भी दल के पास हिन्दुत्व का ठोस एजेण्डा नहीं है। अधिवेशन में प्रदेशभर से पहंुचे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हिन्दू महासभा की मजबूती और सक्रियता के लिये कमर कस लें, पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता ही होते है, अगर कार्यकर्ता चाहे तो पार्टी को बुलन्दियों पर पहंुचा सकते है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जिन जनपदों में पार्टी की इकाईयां नहीं है वहां जल्द से जल्द संयोजकों की नियुक्ति कर इकाईयों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। इसके साथ पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाने में रूकावट पैदा न हो इसके लिये प्रदेश की सम्पूर्ण कार्यकारिणी का गठन भी जल्द ही घोषित कर दी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in