Categorized | लखनऊ.

Press Note

Posted on 17 August 2013 by admin

आज दिनांक 17 अगस्त, 2013 को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष (उ0प्र0) श्री दीवान चन्द्र चैधरी द्वारा प्रेसवार्ता कर किसानों की समस्याओं पर वार्ता की गयी जो इस प्रकार हैः-
1.    बाढ़ से धान व गन्ना और तमाम फसलांे का जो अभी तक नुकसान हुआ है उसमें अभी तक सरकार के द्वारा न तो कोई राहत दी गयी न नुकसान की भरपाई हेतु कोई कदम उठाया गया है।
2.    अदालत के आदेश के बावजूद भी उ0प्र0 के गन्ना किसानों को बकाया 3200 करोड रूपया चीनी मिलों द्वारा नहीं दिलाया जा सका है।
3.    मा0 मुख्यमंत्री जी की भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल से हुई मुलाकात में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा बढ़ी बिजली के दामों में कमी करने का आश्वास दिया था जिसे अभी तक नहीं लागू किया गया है।
4.    सरकार ने जो अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि हम राज्य किसान आयोग का गठन करके, फसलो के उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर फसलों के मूल्य दिलाने की बात सरकार द्वारा कही गयी थी जो कि अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
5.    किसानों के 50 हजार रूपये की कर्ज माफी की बात करके कुछ शर्ताे के साथ सिर्फ भूमि विकास बैंक का कर्जा माफ करके किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया गया है।
6.    किसान मसीहा व भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चै0 महेन्द्र ंिसह टिकैट जी का जन्मदिन 6 अक्टूबर है। आगामी 6 अक्टूबर, 2013 को भारतीय किसान यूनियन द्वारा ‘‘किसान जाग्रति दिवस’’ के रूप में प्रदेश की राजध्ाानी लखनऊ में मनाने का निर्णय लिया गया।
अतः (बाढ़ से हुई फसलों के नुकसान की भरपाई की जायें, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाये, बिजली की बढ़ी दरों से किसान को मुक्त रखा जाये, उ0प्र0 सरकार द्वारा किसान आयोग का गठन कराया जाये, सभी बैंकों में किसानों के कर्ज को माफ किया जाये सहित किसानों की अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाये अन्यथा 1 सितम्बर, 2013 से भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदेश व्यापी आन्दोलन चलाया जायेगा। इस प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से दीवान चन्द्र चैधरी जी ने सम्बोधित किया तथा वार्ता में अभय राजब्रह्मचारी, मण्डल अध्यक्ष, फैजाबाद, अवधेश वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, भा0कि0यू0 सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in