Categorized | लखनऊ.

कृषि उत्पादन आयुक्त ने 12-14 सितम्बर, 2013 को लखनऊ में 6th National Seed Congress की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की

Posted on 17 August 2013 by admin

  • कांग्रेस में फसलों के नई प्रजातियों के बीजोत्पादन, विधायन, गुणवत्ता में सुधार, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय विपणन, बीज नियोजन कृषकों द्वारा बीजोत्पादन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे

कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने अपने सभाकक्ष में दिनांक 12-14 सितम्बर 2013 को लखनऊ में आयोजित की जाने वाली 6th National Seed Congress  की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने 6th National Seed Congress, निदेशक, बीज प्रमाणीकरण संस्था, कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा निदेशक, (शोध), निजी क्षेत्रों/संस्थाओं के वैज्ञानिक, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ लगभग 300-350 डेलीगेट्स के भाग लेने की सम्भावना है। इस कांग्रेस में केन्द्रीय कृषि मंत्री तथा उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के भी भाग लेने की सम्भावना है। इस महत्वपूर्ण सीड कांग्रेस में फसलों के नई प्रजातियों के बीजोत्पादन, विधायन, गुणवत्ता में सुधार, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय विपणन, बीज नियोजन कृषकों द्वारा बीजोत्पादन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में विशेष सचिव (कृषि) श्री निखिल चन्द्र शुक्ला, कृषि निदेशक श्री डी0एम0सिंह, प्रबन्ध निदेशक यू0पी0 एग्रो श्री प्रभात सिन्हा, प्रबन्ध निदेशक पी0सी0एफ0 श्री आर0पी0गोस्वामी, निदेशक, बीज प्रमाणीकरण संस्था श्री ए0के0विश्नोई तथा सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in