Categorized | लखनऊ.

उ.प्र. वैश्य महासम्मेलन

Posted on 17 August 2013 by admin

उ.प्र. वैश्य महासम्मेलन नगर इकाई की प्रथम बैठक आज जे.पी गुप्ता के निवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे होरी लाल गुप्ता ने वैश्य समाज की उपजातियों के आरक्षण की मांग की। विधायक राजेश अग्रवाल, मनोज के. गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, श्रीप्रकाश वर्मा एवं सभी सदस्यों ने इसका पुरजोर समर्थन किया।
उ.प्र. वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष डा. नीरज बोरा ने उ.प्र. में निवास करने वाली दोसर, अग्रहरि, अयोध्यावासी, केसरवानी, पोरवाल, बरनवाल, सन्मानी, गुलहरे, ओमर, कमलापुरी आदि जातियों को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने सम्बन्धी पत्रावली को पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी प्रबल संस्तुति के साथ शासन को भेजा था किन्तु शासन की मंशा स्पष्ट न होने के कारण वह पंत्रावली आयोग को वापस भेज दी गयी है तथा पुनः नये सिरे से कार्यवाही की प्रक्रिया आरम्भ करायी जा रही है जो खेद जनक है। डा. बोरा ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को याद कराया कि वैश्य समाज की विभिन्न जातियों के आरक्षण पर उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में सहमति दी थी किन्तु अब जब उनके पार्टी की सरकार सत्तासीन है तो इस प्रकार की टरकाऊ नीति क्यों अपनाई जा रही है। बैठक का संचालन वैश्य महासम्मेलन के नगर महामंत्री के.सी. गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री नीरज गुप्ता, बृजेश गुप्ता ‘चंचल’, प्रदीप गुप्ता, सुनील गुप्ता, जगप्रसाद कमलापुरी, डा. अशोक गुप्ता, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश अग्रहरि, अनूप अग्रवाल, सतीश गुप्ता, रामनरेश गुप्ता आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in