Categorized | Latest news, लखनऊ.

स्वतंत्रता दिवस देश को तरक्की और खुशहाली की ओर ले जाने के लिए संकल्प लेने का दिन: मुख्यमंत्री

Posted on 16 August 2013 by admin

  • समाजवादी नीतियों को लागू करने से देश एवं प्रदेश आगे बढ़ेगा
  • मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया

edited-10-press-5x7उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 15 अगस्त, 2013 को अपने सरकारी आवास  5, कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण के पश्चात् सलामी लेते हुए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज 67वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों के त्याग, संघर्ष तथा बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह अवसर देश को तरक्की और खुशहाली की ओर ले जाने के लिए संकल्प लेने का दिन है।
मुख्यमंत्री ने यह विचार आज अपने सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण करने के बाद एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आह्वान पर देशवासी आजादी हेतु संघर्ष के लिए निकल पड़े थे। उन्होंने कहा कि डाॅ0 राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेन्द्र देव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण आदि समाजवादी चिंतकों ने देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में प्रदेश के स्वाधीनता संग्राम सेनानियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी नीतियों को लागू करने से देश एवं प्रदेश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार में जो विश्वास व्यक्त किया है, राज्य सरकार उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी।
इस अवसर पर कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in