Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में असाक्षरों को साक्षर करने हेतु परीक्षा 25 अगस्त को

Posted on 16 August 2013 by admin

  • परीक्षा 66 जनपदों मेे आयोजित होगी

प्रदेश में असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से चलायी जा रही योजना साक्षर भारत मिशन के तहत साक्षरता परीक्षा 25 अगस्त 2013 को होगी। यह परीक्षा सुबह 10 से 5 बजे तक होगी। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के सहयोग से आयोजित की जाने वाली साक्षरता परीक्षा में नाम दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी ग्राम पंचायत में स्थापित ‘लोक शिक्षा केन्द्र’ से सम्पर्क कर सकते हैं।
यह जानकारी निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा, सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री अवध नरेश शर्मा ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा साक्षर भारत मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित किये जा रहे 15$ वयवर्ग के असाक्षरों को साक्षर करने के कार्यक्रम के तहत साक्षर हुए प्रतिभागियों के मूल्यांकन के लिए साक्षरता परीक्षा दिनांक 25 अगस्त 2013 (दिन रविवार) को पूरे प्रदेश के 66 जनपदों (कानपुर नगर, औरैया, गाजियाबाद एवं लखनऊ को छोड़कर) आयोजित की जा रही है।
श्री शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में 15$ वयवर्ग के साक्षरता के लाभार्थी अथवा कक्षा-5 की पढ़ाई पूरी किये बिना स्कूल छोड़ने वाले महिला/पुरूष परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in