Categorized | लखनऊ.

श्री द्विवेदी को गाड आफ आनर

Posted on 16 August 2013 by admin

स्वतंत्रता दिवस की 66वीं वर्षगांठ के मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति के चेयरमैन-पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी के करकमलों द्वारा प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम कांग्रेस सेवादल द्वारा परम्परागत तरीके से ध्वजवंदन किया गया एवं श्री द्विवेदी को गाड आफ आनर दिया गया। तदुपरान्त राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस के अनुशासन समिति के चेयरमैन-पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि आज के दिन हम देश के ज्ञात-अज्ञात उन अमर शहीदों को याद करने के लिए एकत्र हुए हैं जिनकी कुर्बानी से देश को आजादी मिली। उन्होने कहा कि देश को आजादी दिलाने में हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था। उन्होने कहा कि आज के दिन हम सभी कांग्रेसजनों को देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्य बनाये रखने का संकल्प लेना चाहिए। श्री द्विवेदी ने कहा कि आज हमारे देश और प्रदेश में फिरकापरस्त ताकतें अपने नापाक इरादों से समाज को विखण्डित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका हम सभी कांग्रेसजनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहने का संकल्प लेना चाहिए।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में कंाग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान, पूर्व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री डा0 अम्मार रिजवी, पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेई, पूर्व विधायक एवं जोनल प्रभारी श्री विनोद चैधरी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्री बंशीधर राज, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक श्री माधव प्रसाद, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री प्रहलाद द्विवेदी, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री विनोद मिश्र, डा0 लालती देवी, श्रीमती शैल सिंह, श्री रामकृष्ण पूर्व आईएएस, श्री युगराज भदौरिया, श्री विजय बहादुर सिंह, डा0 नीरज बोरा, श्री मेराज वली खां, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री रमेश मिश्रा, श्री संजय दीक्षित, श्री विजय सक्सेना, डा0 हिलाल नकवी, श्री शिव पाण्डेय, श्री नुसरत अली, श्री अरशी रजा, कै0 एस0जे0एस0 मक्कड़, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, श्री विनोद बिहारी वर्मा, श्री रमेश श्रीवास्तव, श्री आर0पी0 सिंह, श्री कमाल याकूब, श्री जे0पी0 सिंह, श्री देवेन्द्र सिंह गौतम, श्रीमती नूतन बाजपेई, श्री सत्यदेव सिंह, श्री बद्रीनाथ अग्निहोत्री, श्री जे0पी0 सिंह एडवोकेट, डा0 शशिकान्त तिवारी, श्री इरशाद अली, श्री दिनेश तिवारी‘पायलट’, श्री गिरिजाशंकर अवस्थी, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री शिव भगवान, श्री श्यामलाल पुजारी, डा0 जियाराम वर्मा, श्री इन्दुप्रकाश ऐरन पूर्व आईएएस, श्री अरशद आजमी, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री तारिक सिद्दीकी, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री सिराज वली खां‘शान’, श्री बी0बी0 सिंह, श्री बजरंगी सिंह बज्जू, डा0 उमाशंकर पाण्डेय, श्री सुनील राय, श्री डी.आर. सिंह, सरदार रंजीत सिंह, श्री ओम प्रकाश पाल, श्रीमती मनु सिंह, श्रीमती सुनीता रावत, श्री नसीम खान, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, सै0 हसन अब्बास, श्री के0के0 शुक्ला, श्री शमशाद आलम, श्रीमती सुषमा सिंह, श्री सरोज शुक्ला एडवोकेट, श्री अजय त्रिवेदी, श्री रंजन दीक्षित, श्री प्यारे लाल गौतम, श्री पुरूषोत्तम वर्मा, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, डा0 पी.के. त्यागी, श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, श्री सुरजीत सोनकर, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री राजेन्द्र कुमार डाली सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in