Categorized | लखनऊ.

500 या उससे अधिक आबादी की चिन्हित 3558 बसावटों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने का कार्य वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रत्येक दशा में पूर्ण कराना होगा: मुख्य सचिव

Posted on 16 August 2013 by admin

  • बसावटों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने की विस्तृत ग्रामवार सूचना संबंधित प्रभारी मंत्रियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि-सांसद, विधायक, अध्यक्ष जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुखों को भी उपलब्ध करानी होगी: जावेद उस्मानी
  • ग्रामीण मार्गों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने के कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ कराने हेतु संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा गठित तकनीकी समिति द्वारा रैण्डम चैकिंग कराना होगा: मुख्य सचिव
  • जिन लक्षित बसावटों की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां निर्गत न की गयी हों, उन्हें तत्काल निर्गत कर दिया जाये: जावेद उस्मानी

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि 500 या उससे अधिक आबादी की चिन्हित 3558 बसावटों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने का कार्य वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रत्येक दशा में पूर्ण कराना होगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा चिन्हित 1939, गन्ना विभाग द्वारा 156, पंचायती राज विभाग द्वारा 724, तथा मण्डी परिषद द्वारा 739 बसावटों को सम्पर्क मार्गों द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लक्षित बसावटों की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां निर्गत न की गयी हों, उन्हें तत्काल निर्गत कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि बसावटों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने की विस्तृत ग्रामवार सूचना संबंधित प्रभारी मंत्रियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि-सांसद, विधायक, अध्यक्ष जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुखों को भी उपलब्ध करानी होगी। उन्होेंने कहा कि ग्रामीण मार्गों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने के कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ कराने हेतु संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा गठित तकनीकी समिति द्वारा रैण्डम चैकिंग कराना होगा। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि सम्पर्क मार्ग बनाने वाले विभाग के अधिकारी को उस सम्पर्क मार्ग की चेकिंग में इस तकनीकी समिति का सदस्य नामित नहीं किया जायेगा।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार मंे विकास एजेण्डा के अन्तर्गत 500 से अधिक आबादी की असंतृप्त बसावटों को आगामी 2 वर्षों में सम्पर्क मार्गों से जोड़ने के कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आगामी 2 वर्षों में 500 या उससे अधिक आबादी की 6221 बसावटों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों द्वारा गठित तकनीकी समिति को अपनी रिपोर्ट एक निर्धारित प्रारूप में देना होगा। उन्होनंे कहा कि संबंधित विभागों को लक्षित सम्पर्क मार्गों का कार्य समय से पूर्ण कराने हेतु माहवार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य गुणवत्ता के साथ कराने होंगे।
श्री उस्मानी ने कहा संबंधित विभागों को प्रदेश में बनाये जा रहे आर0ओ0बी0 एवं आर0यू0बी0 की सूचना संकलित कर आगामी एक सप्ताह में लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनाये जा रहे आर0ओ0बी0 एवं आर0यू0बी0 के कार्याेें की समीक्षा माहवार की जायेगी। उन्होंने कहा कि बसावटों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने का कार्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में से है जिन्हें हर हालत में निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ लक्ष्य के अनुसार संबंधित विभागों को पूर्ण कराना होगा।
बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण डा0 रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव पंचायती राज श्री अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in