Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 सरकार बाढ़ की समस्या से निपटने में पूरी तरह से फेल

Posted on 16 August 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान तथा मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेष कुमार सिंह मुन्ना ने आज सीतापुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान को लेकर सीतापुर जिलाध्यक्ष आर0पी0 सिंह चैहान द्वारा आयोजित धरने को सम्बोधित किया।
धरने को सम्बोधित करते हुये प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि उ0प्र0 सरकार बाढ़ की समस्या से निपटने में पूरी तरह से फेल हो गयी है इस समय प्रदेष के लगभग दो दर्जन जिले बाढ़ की चपेट में हैं परन्तु सरकार अपने राजकाज में मस्त है उसका बाढ़ पीडि़तों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने सीतापुर में बाढ़ की विभीषिका से जनपद वासियों को बचाने हेतु स्थाई उपाय करने तथा  वर्तमान समय में बाढ़ से परेषान नागरिकों की जान माल की सुरक्षा करने की बात की तथा जिला प्रषासन को आगाह किया कि यदि सीतापुर की जनता ने जिला मुख्यालय पर डेरा डाल दिया तो उनके शासन में बैठे रहनुमा जनता से बचा नहीं पायेगे जिससे पूरे जनपद में अराजकता का वातावरण फैल जायेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेष कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि बाढ़  में राहत के नाम पर करोड़ोे का बजट प्रतिवर्ष अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा ठेकेदारों द्वारा बंदरबांट कर लिया जाता है यदि यही धन बाढ़ से जनपद को मुक्त करने हेतु स्थाई उपाय में खर्च किया जाये तो दो वर्षों के बजट में ही जनपद बाढ़ मुक्त हो सकता है परन्तु अधिकारी जान बूझ कर  अपनी जेब भरने के लिए जनपद को बाढ़ मुक्त नहीं होने देना चाहते जिससे प्रतिवर्ष उनकी जेब भारी होती रहे। जनपद की जनता अब अंगड़ाई ले चुकी है शासन व जिला प्रषासन ने जनपद वासियों के भावनाओं को समझते हुये सीतापुर को बाढ़ मुक्त न किया  तो राष्ट्रीय लोकदल आर पार की लड़ाई लड़ेगा।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि धरने के उपरान्त जिला प्रषासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को सम्बोधित सात सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया  जिसमें जनपद को बाढ़ मुक्त करने, बाढ़ राहत के नाम पर किये गये धन के दुरूपयोग की जांच तथा दुरूपयोग करने वाले अधिकारियों पर मुकदमा चलाने व धन की रिकवरी कराने की मांग मुख्य रूप से शामिल है। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आर0पी0 सिंह चैहान ने किया तथा प्रदेष महासचिव प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ला, मध्य जोन के महासचिव बिजेन्द्र वर्मा, सचिव अविनाष सिंह अंषू आदि ने भी सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in