Categorized | लखनऊ.

नाकामियां छिपाने के लिए मुख्यमंत्री ले रहे हैं झूठ का सहारा-डा0 चन्द्रमोहन।

Posted on 16 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के सामने ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिये भाषण को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए झूठे सरकारी आंकड़ों का सहारा लिया है।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने व्यंग करते हुए कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ’वायदा कारोबार’ के भरोसे चल रही है, लेकिन प्रदेश की जनता अब सरकार की असलियत जान चुकी है, इसलिए वह इनके बहकावे में नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री के भाषण का इंतजार रहता है, क्योंकि वह प्रदेश के विकास व अमन चैन की बहाली के लिए आस लगाये रहती है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संबोधन से प्रदेश की जनता को निराशा हाथ लगी है। पूरे भाषण में केवल सूचना विभाग के प्रेस नोट के सहारे सरकार की उपलब्धियाँ गिनायी गयीं।
प्रदेश प्रवक्ता ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा ’व्यवस्था परिवर्तन’ की अपील को महज राजनैतिक भाषण करार देते हुए कहा कि आखिर मुलायम सिंह किससे व्यवस्था परिवर्तन की अपील कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने पूछा कि तीन-तीन बार प्रदेश की बागडोर संभालने वाले मुलायम सिंह को व्यवस्था परिवर्तन करने से किसने रोका था। वर्तमान समय में भी उनकी पार्टी की सरकार चल रही है और वह ही उसके संरक्षक हैं, फिर भी प्रदेश में हो रही अराजकता को क्यों नहीं रूकवाते।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जिस प्रदेश की जनता ने विश्वास पूर्वक अपना समर्थन देकर सपा को प्रचंड बहुमत से सत्ता सौंपी, उसी भोली-भली जनता को अब पिता-पुत्र दोनों अगल-अलग बयानबाजी करके गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली, पानी तथा कानून व्यवस्था को लेकर हाहाकार मचा है, ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा गिनाई जा रही उपलब्धियाँ हास्यास्पद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वोट बैंक की राजनीति के लिए सरकार मुस्लिम तुष्टीकरण की सारी हदें पार कर दी है, साथ ही प्रदेश में माफियावाद जोरों पर है। खनन माफियाओं की गिरफ्त में प्रदेश सरकार है। मुख्यमंत्री और उनके पिता ने जनता को युवा आई.ए.एस. दुर्गा नागपाल के मुद्दे पर पूर्ण रूपेण निराश किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in