Categorized | लखनऊ.

बाराबंकी में 739 लैपटाप का वितरण

Posted on 16 August 2013 by admin

प्रदेश के खेलकूद, युवा कल्याण, वाह्य सहायतित परियोजना, एवं समग्र ग्राम विकास राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामकरन आर्य ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास से ही हिन्दुस्तान दुनिया के समृद्ध एवं विकसित देशों से मुकाबला कर सकेगा और भारत ताकतवर बनेगा। देश को आगे ले जाने के लिए नौजवानों के भविष्य को संवारना होगा। प्रदेश के नौजवान मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की मंशा है कि नौजवान तकनीकी ज्ञान से समृद्ध हों। इसलिए सरकार छात्र/छात्राओं को लैपटाप उपलब्ध करा रही है। लैपटाप से उनकी पढ़ाई में भी सुविधा होगी। श्री रामकरन आर्य आज रामनगर डिग्री कालेज, बाराबंकी में आयोजित निःशुल्क लैपटाप वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित करने से पूर्व उन्हें सम्बोधित कर रहे थे। समारोह में उन्होंने छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित किये। इस अवसर पर 739 छात्र-छात्राआंे को लैपटाप का वितरण किया गया।
ग्राम विकास राज्यमंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप ने इस अवसर पर कहा कि लैपटाॅप और सरकार की आई0टी0 नीति से नौजवानों की तकनीकी क्षमता बढ़ने के साथ छात्रों की पढ़ाई में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का नेतृत्व ऐसे नौजवान सी0एम0 के हाथ में हैं, जिसके मन में सेवाभाव सर्वोपरि है तथा नौजवानों के भविष्य के प्रति संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री समस्याओं को गम्भीरता से समझते हैं। श्री गोप ने श्री मुलायाम सिंह यादव के व्यक्तित्व की सराहना में कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्रबोस के बाद उन्हंे ही आदर से नेताजी कहा जाता है। सी0एम0 अखिलेश यादव कहीं भी प्रतिवाद के विषय नहीं है। पक्ष-विपक्ष सभी में उनके प्रति सम्मान भाव है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास की अनेक योजनाएं चलायी हैं। बहुत तेजी से उनका क्रियान्वयन हो रहा है। निश्चित रूप से प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। नौजवानों में तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प प्रदेश सरकार के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन होगा। उन्होंने रामनगर डिग्री कालेज को अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपया देने की घोषणा की।
कृषि राज्य मंत्री श्री राजीव कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि तकनीकी क्षेत्र के विकास एवं नवीन परिवेश में कम्प्यूटर छात्र-छात्राओं के लिए जरूरत बन गयी है। सरकार ने उनकी शिक्षा सम्बन्धी जरूरतों को पूरा करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। नवजवानों के लिए सरकार ने बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप आदि कई कार्यक्रम संचालित किये हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की कार्यशैली एवं नवीन सोच की सराहना करते हुए राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वे नवजवानों की जरूरत समझते हैं, आर्थिक अभाव से जूझते छात्र-छात्राओं की पीड़ा का उन्होंने अनुभव किया है। इसलिए ऐसी कई योजनाआंे का संचालन प्रदेश सरकार ने किया है जिससे छात्रों की शिक्षा बाधित न हो।
प्रदेश के नियोजन राज्य मंत्री श्री फरीद महफूज किदवई नये छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे लैपटाप का उपयोग अपनी तकनीकी क्षमता को बढ़ाने के लिए करें। सरकार ने नवजवानों के भविष्य के निर्माण के लिए निःशुल्क लैपटाप वितरण एवं अन्य कई योजनाएं चलायी हैं।
जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने समारोह के प्रारम्भ में अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि जिले में लैपटाप के योग्य छात्रों की संख्या 18964 हैं जिन्हें शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार लैपटाप वितरित किया जायेगा। देवां में 13 अगस्त को 1968 तथा रामनगर में 739 छात्रा-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाप वितरित किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in